सीट बेल्ट न लगाए सैफ-करीना
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों कार की आगे वाली सीट पर बैठे थे, लेकिन किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। यही वजह थी कि दोनों सोशल मीडिया पर लोगों के हत्थे चढ़ गए और खूब खरी-खोटी सुनने को मिली। दोनों की लापरवाही के चलते उनको खूब सुनने को मिला है। एक यूजर ने लिखा- सीट बेल्ट क्यों नहीं...? वहीं दूसरे ने लिखा- आराम करो, नियम केवल आम आदमी के लिए हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बॉलीवुड सीट बेल्ट लगाने में विश्वास रखता है या फिर वो एलियंस हैं।