साउथ के दो बड़े सुपर सितारों अल्लू अर्जुन और रामचरण के चचेरे भाई अभिनेता साई धर्म तेज की तेलुगू फिल्म 'विरुपाक्ष' तेलंगाना और हैदराबाद में धूम मचा रही है। साउथ सिनेमा के शौकीनों के लिए खुशखबरी अब ये है कि यह फिल्म शुक्रवार से देश भर में हिंदी में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का हिंदी ट्रेलर गुरुवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। इस दौरान साई धर्म तेज अपनी मां के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए और बोले, ‘मां के आशीर्वाद की वजह से ही आज मैं जिंदा हूं और फिर से अपने प्रशंसकों के सामने हूं।’