फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधना सरगम सहित 90 के दशक के ये सात गायक, कभी बॉलीवुड पर करते थे राज

Fri, 06 Mar 2020 11:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
kumar sanu, sadhana sargam, alka yagnik - फोटो : social media
90 के दशक की मशहूर गायिका साधना सरगम ने चार दशक के अपने करियर में कई यादगार गाने दिए। साधना सरगम ने हिंदी फिल्म 'रुस्तम' में पहला सोलो 'दूर नहीं रहना' गाया। हालांकि यह फिल्म देर से रिलीज हुई। उससे पहले सुभाष घई की फिल्म 'विधाता' (1982) में 'सात सहेलियां' गाना गाया था। साधना सरगम की आवाज फिल्मों में अब कम ही सुनाई देती है लेकिन उनके फैंस अभी भी उन्हें याद करते हैं। सात मार्च को साधना अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर चलिए आपको 90 के दशक के उन गायकों से रूबरू करवाते है जो उस दौर में राज करते थे। 
विज्ञापन

2 of 7
udit narayan - फोटो : social media
उदित नारायण
90 के दशक की कई हिट फिल्मों को याद करें तो यह मानने में हमें जरा भी हिचकिचाहट नहीं होगी कि उनके हीरो दरअसल उदित नारायण थे। लोगों को मधुर गीत-संगीत के कारण फिल्में पसंद आती थीं। इन फिल्मों की रिपीट वैल्यू थी और दर्शक बार-बार ऐसी फिल्में इनके गीतों की वजह से देखते थे। 'दिल', 'आशिकी', 'फूल और कांटे', 'बेटा', 'चमत्कार' और 'जो जीता वो सिकंदरट जैसी फिल्में हैं जिनके हिट होने में उदित नारायण के गानों की भूमिका रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
kumar Sanu - फोटो : social media
कुमार सानू
90 के दशक में फिल्मों में रोमांटिक गानों का मतलब कुमार सानू होते थे। कुमार सानू ने बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके गीतों ने एक अलग जादू बिखेरा था। फिल्मों में चाहे कोई भी हीरो या हीरोइन हो अगर उनका गाना होता था तो समझो फिल्म हिट। उनके गानों को लोग आज भी गुनगुनाते नजर आते हैं। 'आशिकी', 'साजन', 'सड़क', '1942 ए लव स्टोरी' और 'परदेस' जैसी फिल्मों में कुमार सानू ने सुपरहिट गाने दिए।

4 of 7
Alka Yagnik - फोटो : instagram
अलका याग्निक
लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद जिस फीमेल सिंगर के गाने सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए, वो अलका याग्निक हैं। 90 के दशक में हर दूसरी बॉलीवुड फिल्म के गानों में अलका की आवाज सुनाई देती थी। कोई भी फिल्म अलका के गानों के बिना अधूरी लगती थी। अलका याग्निक ने 30 सालों तक बॉलीवुड को अपनी आवाजा से सजाए रखा। उन्हें प्लेबैक सिंगर के तौर पर 2 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन

5 of 7
kavita krishnamurthy - फोटो : file photo
कविता कृष्णमूर्ति
सिंगर कविता कृष्णमूर्ति 90 के दशक की मशहूर सिंगर में से एक हैं। अपने गानों से कविता कृष्णमूर्ति सुनने वालों के दिनों पर राज करती हैं। उनके गाए गाने आज भी इतने मशहूर हैं कि आपको थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। 1985 में रिलीज हुई फिल्म प्यार झुकता नहीं से कविता को बतौर सिंगर के रूप में बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने गाए। कविता कृष्णमूर्ति को चार बार बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन

6 of 7
Anuradha Paudwal - फोटो : social media
अनुराधा पौडवाल
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब अनुराधा पौडवाल की आवाज का हर कोई दीवाना था। टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार को अनुराधा की खोज माना जाता था। ऐसा कहा जाता है कि गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे। साल 1973 में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म अभिमान से अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुराधा को पहचान मिली साल 1976 में सुभाष घई की फिल्म 'कालीचरन' से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Abhijeet Bhattacharya
अभिजीत भट्टाचार्य
90 के दशक में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का सिक्का चलता था। अभिजीत को पहला ब्रेक संगीतकार आरडी बर्मन ने दिया। एक वक्त ऐसा था जब वो हर फिल्म में शाहरुख खान के लिए आवाज देते थे। फिलहाल अभिजीत लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं।

छोटे कपड़े पहनना पसंद नहीं करती टेलीविजन की ये बहुएं, फिर भी देती हैं फैशन में सबको मात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें