अनुराग कश्यप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में अनुराग कश्यप अपनी आगामी फिल्म 'ऑलमोस्ट लव विग डीजे मोहब्बत' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। निर्देशक ने इस दौरान वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के फैंस को इसके तीसरी सीजन के लिए एक बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, अनुराग कश्यप से जब 'सेक्रेड गेम्स 3' के बारे में सवाल किया गया तब निर्माता-निर्देशक ने साफ कर दिया कि यह नहीं बनने वाला है। इसका कारण अनुराग कश्यप ने सैफ अली खान स्टारर सीरीज 'तांडव' को बताया है। आपको बता दें, अनुराग कश्यप ने विक्रमादित्य मोटवानी और नीरज के साथ मिलकर इस सीरीज का निर्देशन किया था। जहां 'सेक्रेड गेम्स' के पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, वहीं इसके दूसरे सीजन को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था।