क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बायोपिक कुछ समय पहले ही रिलीज हुई थी। उनकी इस बायोपिक का नाम 'सचिन अ बिलियन ड्रीम्स' था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी कमाई थी। ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन गई है।
विज्ञापन
2 of 9
सारा तेंदुलकर
इस बायोपिक से सचिन ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। लेकिन अब लगता है कि उनकी बेटी सारा तेंदुलकर भी फिल्मी दुनिया में करियर बनाने के बारे में सोच रही हैं। हाल ही में आशा भोसले की पोती के स्टोर लॉन्च के मौके पर सारा नजर आईं।
विज्ञापन
3 of 9
सारा तेंदुलकर
आशा की पोती जनाई ने मुंबई के बांद्रा में एप्पल से ऑथराइज्ड एक रिसेलर स्टोर लॉन्च किया है। इस लॉन्च सेरेमनी में शंकर महादेवन, जैकी श्रॉफ, ऋषि कपूर, पूनम ढिल्लन, अंजलि तेंदुलकर अपनी बेटी सारा के साथ पहुंची थीं।
4 of 9
सारा तेंदुलकर
इतने सारे सेलेब्रिटी होने के बावजूद सचिन की 19 साल की बेटी सारा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रहीं। हर फोटोग्राफर सारा को ही फॉलो कर रहा था। सारा भी पोज दे रही थीं।
विज्ञापन
5 of 9
सारा तेंदुलकर
सारा इस मौके पर पिंक कलर का टॉप और ब्लैक कलर की वाइड पैंट पहने हुए थीं। सारा अपनी इस ड्रेस में बेहद खूबसूसरत लग रही थीं। अगर सारा फिल्मों में आती हैं तो वो जाह्नवी और सारा जैसे स्टार किड की छुट्टी कर देंगी।
विज्ञापन
6 of 9
सारा तेंदुलकर
सारा की मां अजलि ने पीले कलर की फ्लोरल कुर्ती और सफेद लेगिंग पहनी हुई थी। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे। सारा ने हाथों मे ब्राउन कलर का क्लच भी ले रखा था।
विज्ञापन
7 of 9
सारा तेंदुलकर
अंजलि और सारा आशा भोसले के साथ चिट-चैट करती दिखाई दीं। तीनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि तीनों आपस में काफी क्लोज हैं। सारा का ड्रेसअप काफी स्टाइलिश था।
8 of 9
सारा तेंदुलकर
सारा किसी स्टार से कम नहीं लग रही थीं। सारा फिल्म इंडस्ट्री के सभी सेलेब्रिटी के साथ बात करती नजर आईं। इस लॉन्च के मौके पर राज ठाकरे भी पहुंचे थे।
बता दें कि सारा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। सारा किसमें अपना करियर बनाएंगी ये अभी साफ नहीं है। लेकिन वो ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी हुई हैं।