फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Direct to TV: डायरेक्ट टू ओटीटी के बाद फिर लौटा डायरेक्ट टू टीवी का दौर, इस फिल्म से होने जा रही अच्छी शुरुआत

Mon, 30 Oct 2023 09:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
सब मोह माया है ट्रेलर लॉन्च इवेंंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरोना संक्रमण काल खत्म हुए लंबा वक्त हो चुका है। ओटीटी पर सीधे रिलीज का रास्ता तलाशने वाली फिल्मों को भी अब सिनेमाघरों के रास्ते वहां तक पहुंचना पड़ रहा है और इस बदली परिस्थिति का फायदा उठाने के लिए अब फिर लौट रहा है डायरेक्ट टू टीवी का जमाना। पहले वीएचएस कैसेटों के दौर में खूब सारी फिल्में सिर्फ घरों में सीधे पहुंचती थी। फिर टेलीविजन के लिए भी खूब अच्छी अच्छी फिल्में बनीं लेकिन फिर डिजिटल ने सारा खेल बदल दिया। लेकिन, समय चक्र अपनी गति से चलता है और खुद को दोहराता भी है तो टेलीविजन दर्शकों के लिए खुशखबरी ये कि जी अनमोल पर एक नई फिल्म ‘सब मोह माया है’ रिलीज होने जा रही है।
Sonam Kapoor: 'प्रेम रतन धन पायो' में सोनम कपूर ने खुद को किया था स्टाइल, अभिनेत्री ने साझा किया पुराना किस्सा
विज्ञापन

2 of 6
सब मोह माया है ट्रेलर लॉन्च इवेंंट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘सब मोह माया है’ का विषय अनुकंपा नियुक्ति है जिसमें किसी सरकारी कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उसके परिजनों में से किसी एक योग्य व्यक्ति को नौकरी मिल जाती है। निर्देशक अभिनव पारीक की इस में अनु  कपूर और शरमन जोशी बाप बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। सोमवार को फिल्म के मुंबई में हुए ट्रेलर लांच में अनुराग कश्यप भी अपने शागिर्द अभिनव पारीक का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
सब मोह माया है ट्रेलर लॉन्च इवेंंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मौके पर अनुराग कश्यप ने कहा, 'मैं भी ऐसी फिल्में बनाना चाह रहा था, लेकिन मेरे पास माया (पैसे) लगाना वाला कोई नहीं था। अभिनव  जब यह फिल्म बनाकर मेरे पास लाया तो मैं फिल्म देखकर बहुत आश्चर्यचकित था। अभिनव  ने बहुत अच्छी फिल्म बनाई है। किसी भी फिल्म को बनाने समय यह ध्यान रखना चाहिए कि जिस बजट में बनाई है उससे महंगी लगनी चाहिए। कम सामान और संसाधन में कैसे अच्छी फिल्म बना सकते हैं। यह सब चीजें मुझसे सीखकर अभिनव ने एक अच्छी फिल्म बना दी।'

4 of 6
सब मोह माया है ट्रेलर लॉन्च इवेंंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'सब मोह माया है' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि बेटा अपने बाप से कहता है कि जीते जी तो कुछ किए नहीं अब मरकर ही हमारा कुछ भला कर दो। फिल्म के विषय पर चर्चा करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा, 'मैं बनारस में पढ़ा हूं। मेरे पिता जी पावर हाउस में काम करते थे। मैंने वहां देखा है कि जब किसी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो अनुकंपा में उसके परिवार वालों को नौकरी मिल जाती है। जो शहर में पैदा हुए है उनको अनुकंपा नियुक्ति के बारे में तो पता ही नहीं होगा।'
विज्ञापन

5 of 6
सब मोह माया है ट्रेलर लॉन्च इवेंंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म थियेटर में रिलीज ना होकर जी अनमोल चैनल पर रिलीज हो रही है। अनुराग कश्यप कहते हैं, 'थियेटर में फिल्में रिलीज करने के लिए जितने एक्सपोजर की जरूरत होती है, उतनी ही एक्सपोजर  छोटी फिल्मों को भी थियेटर में रिलीज करने के लिए होती है। मैं तो फिल्म मेकर हूं, बिजनेस का गणित मेरे समझ में नहीं आता है। लेकिन फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली का फिल्म को टीवी पर रिलीज करने का फैसला सही है। मेरे हिसाब से फिल्म बनाने का दो मकसद होना चाहिए। एक तो नुकसान नहीं होना चाहिए और दूसरी बात जिन दर्शकों के लिए फिल्म बनाई है उन तक फिल्म पहुंचनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सब मोह माया है ट्रेलर लॉन्च इवेंंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुराग कश्यप कहते हैं,  'जो फिल्में अच्छी होती है वह चल जाती हैं चाहे वाह ओटीटी पर रिलीज हो थियेटर या फिर चैनल पर।  'सिर्फ एक बंदा काफी है' ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म को सबसे ज्यादा देखा गया। इसका फायदा निर्माता निर्देशक और एक्टर को भी मिला। कुछ चीजें चल जाती है। लोग अलग अलग प्रयोग कर रहे है। मैने भी कुछ अलग करने की कोशिश की थी, लेकिन यह अलग बात है, इसमें मुझे सफलता नहीं मिली और काफी समय तक मेरे पास काम नहीं था।' 
Anupam Kher: संघर्ष के दिनों में स्टेशन पर सोया करते थे अनुपम खेर, बोले- दादाजी की सीख ने बदला जीवन का नजरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें