सैम बहादुर की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माताओं ने सात नवंबर को दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला किया है। इस बारे में एक करीबी सूत्र ने बताया, "विक्की, सान्या, फातिमा, मेघना, रॉनी और उनकी टीम के सभी लोग ट्रेलर को दर्शकों के सामने पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लॉन्च इवेंट सात नवंबर को दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में हो रहा है और ट्रेलर का अनावरण एक बहुत ही खास मेहमान द्वारा किया जाएगा।''