फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक की ये 5 फिल्में थीं ब्लॉकबस्टर, अनु-राहुल की 'आशिकी' का तो कोई जवाब ही नहीं

Sat, 14 Dec 2019 01:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
90s movies - फोटो : Twitter
नब्बे का दशक अपने आप में बेहद खास रहा है। वो ऐसा दौर था जब बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों पर फोकस होता था। फैन फॉलोइंग के मामले में उस दौर के एक्टर्स का कोई जवाब नहीं। 90 के गाने आज भी लोगों की जुबा पर होते हैं। आइए बात करते हैं उस दौर की सुपरहिट फिल्मों की। वो फिल्में जिनकी कहानी और किरदार आज भी हमारे जहन में हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Anu Aggarwal

आशिकी

साल 1990 में आई रोमांस ड्रामा फिल्म आशिकी को कोई नहीं भूल सकता। इस फिल्म में काम कर एक्टर राहुल रॉय और अनु अग्रवाल रातोंरात स्टार बन गए थे। महेश भट्ट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ा कलेक्शन किया, जिसे आज तक लोगों का खूब प्यार मिलता है। इस फिल्म का सीक्वल भी बन चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
Darr

डर

शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' तो आपको याद ही होगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया है, जो हर परिस्थिति में अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। 'डर' 24 दिसंबर, 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान और सनी देओल ने कभी एक साथ काम नहीं किया। एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने खुलासा किया था कि, जब फिल्म 'डर' बनाई गई तो मुझे इस बारे में नहीं बताया गया था कि इस फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया जाएगा। मैं अपनी फिल्मों के बारे में पहले ही निर्देशक से सारी बातें जान लेता हूं। लेकिन जब मुझे पता चला कि इस फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया था। मुझसे झूठ कहा गया था। यही वजह है कि मैं पिछले 24 सालों में कभी भी यशराज के साथ काम नहीं किया।

4 of 6
sadak

सड़क

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी सड़क फिल्म में संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है। बता दें 27 साल पहले 20 दिसंबर 1991 को संजय दत्त और पूजा दत्त की फिल्म 'सड़क' रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इतना ही नहीं फिल्म के गाने आज भी खूब सुने जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
साजन - फोटो : Twitter

साजन

संजय दत्त, सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने इस फ़िल्म के जरिये खूब धमाल मचाया था। फिल्म का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था। इस फिल्म में लव ट्राएंगल बनाया था संजय दत्त ने। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Karan Arjun

करण अर्जुन

सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'करण अर्जुन' 13 जनवरी 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान-शाहरुख के अलावा कई बड़े स्टार्स ने काम किया था। विलेन के किरदार में अमरीश पुरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 'करण अर्जुन' ने साल 1995 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें