बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
विज्ञापन
2 of 6
kgf
21 दिसंबर को रिवील होगा केजीएफ 2 का फर्स्ट लुक
साउथ के सुपरस्टार यश की सुपरहिट फिल्म केजीएफ के दूसरे पार्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट के पहले लुक को रिवील करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। बता दें कि केजीएफ 2 का फर्स्ट लुक 21 दिसंबर को शाम 5.45 पर रिवील होगा। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही खबर आई थी कि फिल्म में अधीरा का किरदार संजय दत्त निभाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
Street Dancer 3D
- फोटो : amar ujala mumbai
स्ट्रीट डांसर से प्रभु देवा का लुक रिवील
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में प्रभु देवा के लुक पर से पर्दा उठा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का फिल्म में लुक रिवील किया गया था। जिसके बाद आज प्रभु देवा का भी लुक रिवील कर दिया गया। हमेशा की तरह प्रभु देवा फिल्म के पोस्टर में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।
4 of 6
laal singh chaddha
- फोटो : social media
लाल सिंह चड्ढा के म्यूजिक से खुश आमिर खान
आमिर खान की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। फिल्म के शूटिंग सेट से आमिर खान के अलग अलग लुक की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अब आमिर ने फिल्म के म्यूजिक को लेकर अपने दिल की बात कही है। बता दें कि आमिर ने हाल ही में अपनी फिल्म के म्यूजिक को सुना है और वे इस म्यूजिक से काफी खुश हैं। वे इस फिल्म के म्यूजिक को लेकर इतने उत्साहित हैं कि वे अब इसे अपने दोस्तों को सुनाना चाहते हैं। गौरतलब है कि ये फिल्म अगले साल 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है
विज्ञापन
5 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : social media
सर्दी से परेशान महानायक
बॉलीवुड के महानायक फिलहाल हिमाचल प्रदेश में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। प्रदेश में हुई बर्फबारी का असर अमिताभ पर भी पड़ा है और वो भी सर्दी से परेशान हो गए हैं। ऐसे में अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ती येती येती, ये सर्दी सर पे बीती तन ढका , अंग ढका , ढका पूर्ण शरीर मन को ढकने से बाज़ रहे , यही है तक़रीर।'
पिता सलीम को फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं दिखाते सलमान खान
सलमान खान की अगली फिल्म दबंग 3 है। ऐसे में फिल्म का सलमान खान जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान सलमान खान पहुंचे द कपिल शर्मा शो में, इस दौरान सलमान ने जमकर मस्ती की। शो में कपिल ने सलमान से पूछा कि क्या वो फिल्म की कहानी को फाइनल करने से पहले अपने पापा को स्क्रिप्ट दिखाते हैं, इस पर सलमान ने कहा, 'मैंने उन्हें दंबग 3 की पूरी स्क्रिप्ट तो नहीं सुनाई, लेकिन मैंने आधी कहनी उन्हें बताई और उन्हें यह काफी हद तक पसंद आई।' आगे सलमान ने याद करते हुए कहा, 'मैं मुश्किल से उनके साथ स्क्रिप्ट शेयर करता हूं, क्योंकि वो मेरी स्क्रिप्ट पर कभी भरोसा नहीं करते. वो बस कहते थे, पिटेगी (नहीं चलेगी)।'