फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birth Anniversary: 'बदनाम' कहानीकार कहे जाते थे मंटो, इन फिल्मों में देखें उनकी बेबाकी, समाज को दिखाया था आईना

Wed, 11 May 2022 09:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saadat hasan manto - फोटो : सोशल मीडिया
आज यानी 11 मई को अपने जमाने के बेबाक लेखक माने जाने वाले सआदत हसन मंटो उर्फ मंटो की बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म आज के दिन ही साल 1912 को पंजाब के समराला में हुआ था। मंटो को बदनाम, बेशर्म और बेखौफ लेखक कहा जाता था क्योंकि वह अपनी लेखनी में तारीफों के पुल नहीं बाधंते थे। बल्कि उनकी रचनाओं में समाज की बुराइयों को बेहिसाब तरीके से दिखाया गया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी मंटो को समय-समय पर याद किया है। जहां एक तरफ उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनाई गई। तो साथ ही उनकी कुछ कहानियों को भी फिल्मों का रूप दिया गया। आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो उनकी रचनाओं पर आधारित हैं।
विज्ञापन

2 of 5
saadat hasan manto - फोटो : सोशल मीडिया
मंटो
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मंटो' लेखक सआदत हसन मंटो की जिंदगी पर आधारित थी, जिसका निर्देशन नंदिता दास ने किया था। फिल्म में 'मंटो' का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया था और लेखक की पत्नी सफिया के किरदार में रसिका दुग्गल नजर आई थीं। मंटो 1940 के बाद भारत की स्वतंत्रता अवधि के बाद आधारित है। इस फिल्म का प्रीमियर साल 2018 में कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
टोबा टेक सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टोबा टेक सिंह
'टोबा टेक सिंह' मंटो की प्रमुख रचनाओं में से एक है, जिस पर शॉर्ट फिल्म साल 2017 में बनी थी। फिल्म का नाम भी 'टोबा टेक सिंह' है। फिल्म केतन मेहता द्वारा लिखित और निर्देशित है और शैलजा केजरीवाल द्वारा निर्मित है। इसमें पंकज कपूर और विनय पाठक अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर मौजूद है।

4 of 5
मंटोस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
मंटोस्तान
राहत काजमी द्वारा निर्देशित 'मंटोस्तान' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मंटो की चार (खोल दो, ठंडा गोश्त, असाइनमेंट, आखिरी सैल्यूट) कहानियों की मदद से तैयार किया था। फिल्म में शोएब निकश शाह, सोनल सहगल, रघुबीर यादव, तारिक खान, वीरेंद्र सक्सेना जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म के जरिए 1947 के दर्दनाक देश विभाजन की तस्वीर को पर्दे पर लाने की कोशिश की गई थी लेकिन दर्शकों के बीच यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिख पाई। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और हॉट स्टार पर आप देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म काली सलवार - फोटो : सोशल मीडिया
काली सलवार
'काली सलवार' साल 2002 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन फरीदा मेहता द्वारा किया गया। यह फिल्म मंटो की इसी नाम  की कहानी पर आधारित है, जिसमें सुल्ताना नाम की लड़की की कहानी है, जो वेश्या है। फिल्म में सुल्ताना के दर्द और उसके अंत के सन्नाटे की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सादिया सिद्दीकी, इरफान खान, के के मेनन, व्रजेश हिरजी, सुरेख सीकरी जैसे कलाकार एक साथ नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें