फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस की एडल्ट मूवी स्टार ने पवित्र पहाड़ी पर शूट किया आपत्तिजनक वीडियो, हो सकती हैं गिरफ्तार

Fri, 30 Apr 2021 05:22 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वेरोनिका त्रोशीना - फोटो : सोशल मीडिया

रूस की एडल्ट मूवी स्टार वेरोनिका त्रोशीना इन दिनों एक विवाद के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, वेरोनिका का अपने पार्टनर मिखाएल मोरोजोव के साथ एक वीडियो इन दिनों जबरदस्त वायरल हो रहा है। उन्होंने बाली में स्थित माउंट बाटूर पर एक वीडियो शूट किया था जिसके बाद से हंगामा मच गया है। यहां तक कि इलाके की पुलिस भी उन्हें तलाश रही है।

विज्ञापन

2 of 5
पार्टनर के साथ वेरोनिका त्रोशीना - फोटो : सोशल मीडिया

22 साल की वेरोनिका वैसे तो अपने पार्टनर के साथ रूस के रायबिंस्क में रहती हैं लेकिन कुछ महीने पहले वह बाली गई थीं जहां पर माउंट बाटूर बना हुआ है। यह कोई मामूली पहाड़ी नहीं है बल्कि एक पवित्रता का प्रतीक है और यहां पर एक पुरा बाटूर नाम से एक प्रसिद्ध मंदिर भी है जिसके दर्शन के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
वेरोनिका त्रोशीना - फोटो : सोशल मीडिया

वेरोनिका ने इस पहाड़ पर अपने पार्टनर के साथ वीडियो एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया और फिर अपने ट्विटर अकाउंट से उसे साझा भी किया। जब यह वीडियो वायरल होने लगा और लोगों को पता लगा कि पवित्र पहाड़ पर ऐसी वीडियो बनाई गई है तो लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। यहां तक कि पुलिस भी जोड़े को गिरफ्तार करने की तलाश में है।

4 of 5
वेरोनिका त्रोशीना - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर यह जोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आ जाता तो इन्हें धार्मिक भावनाओं को नुकसान पहुंचाने के चलते दो साल और आठ महीने की जेल की सजा हो सकती है। वहीं वेरोनिका इस किस्से के पहले अक्सर अपने प्राइवेट और हॉट वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेरोनिका त्रोशीना - फोटो : सोशल मीडिया
वेरोनिका ने ज्यादातर सभी सोशल मीडिया साइट्स पर अपना अकाउंट बना रखा है जैसे इंस्टाग्राम, ट्विटर, आदि। जिसके माध्यम से वो अपने वीडियो प्रमोट करती हैं और अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। वहीं पुलिस अभी भी यह पता लगाने की लगातार कोशिश कर रही है कि यह कपल बाली में ही है या अब वापस जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें