फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इन सितारों के खिलाफ उड़ी अफवाहों से फैल गई थी सनसनी, एक को तो बता दिया था रीना रॉय की बेटी

Wed, 05 May 2021 12:30 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कटरीना कैफ, करीना कपूर खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में नाम और शौहरत के साथ-साथ अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं भी सितारों के साथ जुड़ जाती हैं जिससे उन्हें कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। एक कलाकार की जिंदगी हमेशा खुली किताब की तरह होती है। ऐसे में अफवाहों और फेक न्यूज का सिलसिला भी हमेशा उसके नाम के साथ चलता रहता है। किसी कलाकार के अफेयर से लेकर उनके मरने तक की खबर, शादी, तलाक और यहां तक की प्रेग्नेंसी के बारे में भी अफवाहें सामने आ जाती हैं। आइए डालते हैं एक नजर ऐसी ही कुछ अफवाहों पर जो बाद में सरासर झूठी साबित हुईं ...
विज्ञापन

2 of 8
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान
कुछ सालों पहले करीना कपूर को लेकर यह खबर आई थी कि वह अपनी टीनएज में ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस अफवाह के अनुसार करीना कपूर नौवीं कक्षा में प्रेग्नेंट हुई थीं लेकिन बाद में यह खबर झूठी साबित हुई।
विज्ञापन

3 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी हर खबर के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं और उसका असर भई उनपर होता है। एक समय था जब अमिताभ को लेकर यह खबर ने खूब जोर पकड़ा था कि एक कार क्रैश में वो मर गए हैं। हालांकि बाद में यह भी गलत  साबित हुई थी।
 

4 of 8
इलियाना डिक्रूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इलियाना डिक्रूज
दरअसल, बीते दिनों चर्चा थीं कि इलियाना डिक्रूज प्रेग्नेंट थीं और इसके चलते उन्होंने अपना अबॉर्शन भी करवाया है। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान इलियाना ने कहा था कि 'कुछ लोग हैं जो इस तरह की अफवाहें उड़ाते हैं जिसमें से एक खबर मेरी प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन से जुड़ी थी। लोग इस तरह की खबर लिखते हैं ये बहुत दुखद है। इतना ही नहीं ये भी लिखा गया कि मैंने सुसाइड की कोशिश की थी लेकिन मेरी मेड ने मुझे बचा लिया था। जबकि मैं आपको बता दूं कि मेरी कोई मेड नहीं है और मैं जिंदा हूं । इस तरह की खबरों का क्या तुक बनता है। मुझे नहीं पता उन्हें ऐसी खबरें मिलती भी कहां से हैं।'
विज्ञापन

5 of 8
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
कटरीना कैफ
बॉलीवुड में अपना करियर आजमाने के बाद कटरीना कैफ को काफी चीजों का सामना करना पड़ा था जिसमें से सबसे पहले बात उनकी पहचान पर बन आई थी। कटरीना ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू से पहले अपने सरनेम को बदलकर Turquotte से कैफ कर लिया था। ऐसे में खबर थी कि वह नकली पासपोर्ट के साथ भारत में छुपकर रह रही हैं।
विज्ञापन

6 of 8
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला
काजोल और अजय देवगन
काजोल और अजय की जोड़ी बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से होती है। लेकिन झूठी अफवाहों से ये दोनों भी नहीं बच पाए थे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि अजय देवगन के अफेयर की वजह से  काजोल उन्हें छोड़कर चली गई हैं। इतना ही नहीं खबर इतनी भी आ गई थी कि दोनों तब अलग रहने लगे थे लेकिन बाद में यह सिर्फ एक अफवाह ही साबित हुई।

 
विज्ञापन

7 of 8
गौहर खान - फोटो : Instagram- @gauaharkhan
गौहर खान
हाल ही में गौहर खान को लेकर खबर थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। लेकिन गौहर ने कहा था कि हाल ही में उनके पिता का निधन हुआ है कम से कम इस बात का लिहाज किया जाए और मीडिया हाउस को ऐसी खबर छापते हुए शर्म आनी चाहिए। इससे यह साफ हो गया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और यह सिर्फ अफवाह थी।
विज्ञापन

8 of 8
रीना रॉय, शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा
अभी तक की सबसे हैरान कर देने वाली अफवाह है कि एक समय था जब यह खबर थी कि सोनाक्षी, शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा नहीं बल्कि एक्ट्रेस रीना रॉय की बेटी हैं। सोनाक्षी और रीना के चेहरे कुछ हद तक एक जैसा होने की वजह से यह अफवाह शुरू हुई थी। हालांकि बाद में पूनम सिन्हा ने इस खबर को खारिज कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें