फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैकः माधुरी दीक्षित ने पति संग साझा की बेहद प्यारी तस्वीर, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

Wed, 05 May 2021 12:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीराम नेने, माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram
अपनी एक मुस्कान से लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा देने वाली अदाकारा माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। माधुरी अक्सर अपने फैंस के साथ अपने परिवार की और फिल्मों से जुड़ी तस्वीरें साझा करती हैं। वहीं फैंस भी दिल खोलकर माधुरी की तस्वीरों पर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने संग एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीराम नेने, माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram
इस प्यारी सी तस्वीर में श्रीराम नेने और माधुरी एक दूसरे को गले लगाए दिख रहे हैं। माधुरी ने फुल स्लीव टॉप के साथ डंगरी पहनी है वही आउटफिट से मैच करते हुए सफेद जूते भी पहने हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक चश्मा भी पहना है। वहीं बात करें श्रीराम नेने की आउटफिट की तो उन्होंने ऊपर नेवी ब्लू स्वेटर पहना है। शॉर्ट्स और व्हाइट स्नीकर पहने श्रीराम नेने इस तस्वीर मे काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं माधुरी दीक्षित भी इस तस्वीर में बेहद प्यारी लग रहीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Insatagram- @drneneofficial
अब माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की तस्वीर पर फैंस के कमेंट रुक ही नहीं रहे। मशहूर टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने तस्वीर को काफी क्यूट बताया। एक फैन ने लिखा, 'मैम आप दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'खूबसूरत कपल'।

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
कोरोना काल में चल रहीं परेशानियों के बीच सेलेब्स की ऐसी विंटेज तस्वीरें फैंस को पसंद आ रही हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर अपने फैंस को प्रेरित करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कोरोना का दूसरा टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैंने आज दूसरा जैब ले लिया है। मैं सभी से प्रार्थना करती हूं कि जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें, जैसे ही उपलब्ध हो'। माधुरी अपनी सेहत का तो ख्याल रख ही रही हैं साथ ही उन्होंने फैंस से अपील की है कि वो भी अपनी सेहत का ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें