फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे: 'जो लोग रिया के लिए फिल्म देखेंगे उन्हें निराशा हाथ लगेगी', रूमी जाफरी का खुलासा

Tue, 06 Jul 2021 09:20 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रूमी जाफरी और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडियाफाइल

रिया चक्रवर्ती, बॉलीवुड का एक ऐसा नाम हैं जो अपनी फिल्मों से नहीं बल्कि विवादों से मशहूर हुईं। रिया ने बीते एक साल में अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ावों का सामना किया है। हाल ही में रिया ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया था। रिया का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आया था। रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं ऐसे में उन्हें कई आरोपों को सामना करना पड़ा था। लेकिन अब रिया सभी आरोपों से बरी हो चुकी हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। रिया जल्द ही फिल्म चेहरे में भी नजर आने वाली हैं। वहीं रूमी जाफरी ने अब इस बात को लेकर एक बयान दिया है। 

बता दें, फिल्म चेहरे में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म के चर्चा में रहने की एक वजह रिया चक्रवर्ती भी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया की ये पहली फिल्म होगी जो बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। सुशांत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती काफी चर्चा में हैं कि लोग ‘चेहरे’ के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रूमी जाफरी ने भी इसको लेकर एक बात कही है।

विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
फिल्म के डायरेक्टर रूमी जाफरी का कहना है कि लोग ‘चेहरे’ में रिया के रोल से कुछ खास उम्मीदें ना लगाएं अन्यथा उनके हाथ निराशा लगेगी क्योंकि फिल्म में रिया का रोल कुछ ज्यादा नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
चेहरे फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान रूमी जाफरी ने कहा, 'सच कहूं तो रिया के पास ‘चेहरे’ में करने के लिए कुछ खास है नहीं। इसलिए वो लोग जो ये सोचकर मेरी फिल्म देखने जाएंगे कि उन्हें रिया दिखाई देंगी वो निराश होंगे। क्योंकि फिल्म में पूरा फोकस अमिताभ बच्चन और इमरान की जुगलबंदी पर है। उनकी जुगलबंदी ही फिल्म को गंभीर बनाएगी।’

4 of 5
सुशांत- रिया रूमी जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद यह अटकलें लगाई गई थीं कि अब फिल्म से रिया के रोल को काट दिया जाएगा। इसके जवाब में रूमी जाफरी ने कहा कि ‘वो फिल्म के काफी हिस्सों में हैं और उन्होंने फिल्म में बेहतरीन काम किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म चेहरे का पोस्टर - फोटो : Instagram
इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, रिया चक्रवर्ती के अलावा फिल्म में अन्नू कपूर और क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आएंगे। फिल्म को पहले 9 अप्रैल को रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म की रिलीज को भी टाल दिया गया। फिल्म की रिलीज के लिए नई तारीक का एलान अभी तक नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें