फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: रुबीना का शोख अंदाज और अविका गौर ने साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 05 Dec 2022 09:14 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अविका गौर, रुबीना दिलैक - फोटो : insta
मनोरंजन के साथ ही लोग सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरें जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। फैंस को अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने और उनके बारे में अपडेट लेने में काफी दिलचस्पी होती है। वहीं आज के दौर में सोशल मीडिया ने इस दूरी को काफी हद तक कम कर दिया है। एक्टर-एक्ट्रेस तस्वीरों आदि के माध्यम से खुद से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम से जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
 

Debina Bonnerjee: बेटियों के साथ देबिना बनर्जी ने साझा कीं तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट

विज्ञापन

2 of 11
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : insta
अभिनेत्री रुबीना दिलैक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक के खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने पति अभिनव शुक्ला और अपनी मां के साथ पहाड़ों की वादियों से खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। एक्ट्रेस ने सोलो फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


 

Drishyam 2 Box Office: दृश्यम 2 ने  कार्तिक की भूल भुलैया 2 को पीछे छोड़ा, तीसरे सोमवार को भी की शानदार कमाई

विज्ञापन

3 of 11
अविका गौर - फोटो : insta
अविका गौर टीवी के उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने  बेहद कम उम्र में सफलता पाई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और लुक्स को लेकर भी खूब वाहवाही लूटती हैं। आज अभिनेत्री ने डार्क ग्रीन कलर की साड़ी में तस्वीरें साझा की हैं।

4 of 11
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : instagram
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश अक्सर किसी ने किसी बात को लेकर खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने ग्लैमरस अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। डार्क मोड में एक्ट्रेस कातिलाना अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
सुरभि ज्योति - फोटो : insta
टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति वेस्टर्न से लेकर एथनिक तक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। आज एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के सूट में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका शोख अंदाज नजर आ रहा है। कानों में झुमके हाथों में ब्लैक मेटल के कंगन और रिंग के साथ लाइट मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

विज्ञापन

6 of 11
अजय देवगन अपने बेटे और भांजे के साथ - फोटो : insta
अभिनेता अजय देवगन इस समय अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर चर्चा में हैं जो इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिलहाल आज अभिनेता ने अपने बेटे और भांजे डाएनिश के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अजय ने कैप्शन दिया- "एक जगह जब जमा हो तीनों- बाप, बेटा और भांजा।"
विज्ञापन

7 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : insta
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े पलों को साझा करती रहती हैं। फिलहाल आज एक्ट्रेस ने वर्कआउट करते हुए मस्ती भरे अंदाज में तस्वीर शेयर की और लिखा-"एक गुडमॉर्निंग को और भी बेहतर बना दिया"।






 

8 of 11
करण कुंद्रा अपने पिता के साथ - फोटो : insta
अभिनेता करण कुंद्रा ने आज अपने पिता एस पी कुंद्रा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों को मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते देखा जा सकता है। एक्टर ने ये तस्वीरें अपने पिता जी के जन्मदिन पर साझा की और कैप्शन में लिखा- "मेरी ताकत को जन्मदिन मुबारक हो...मेरे पिता को जो मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हैं...मेरे पिता होने के लिए धन्यवाद...! परफेक्ट डैडी कुंद्रा"।

9 of 11
अवनीत कौर - फोटो : insta
अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर इस समय टोक्यो जापान में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी खास पलों की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। आज भी एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
 

Rani Chatterjee: जब रानी चटर्जी सुनती हैं अपने चार अफेयर होने की खबरें, ऐसा होता है अभिनेत्री का रिएक्शन

10 of 11
वरुण धवन, कृति सेनन - फोटो : insta
अभिनेत्री कृति सेनन और वरुण धवन की फिल्म  'भेड़िया' सिनेमाघरों में है लेकिन कृति और वरुण लगातार इसे सफल बनाने के लिए लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। आज इसी क्रम में दोनों ने अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उन्हें फिल्म के लुक में ही देखा जा सकता है।
 

Javed Akhtar: '...तब महिलाओं को भी मिलना चाहिए कई पति रखने का अधिकार', जानें जावेद अख्तर ने क्यों कही यह बात?

विज्ञापन

11 of 11
सनी लियोनी - फोटो : insta
अभिनेत्री सनी लियोनी को उनके बोल्ड और ग्लैमरस अवतार के लिए जाना जाता है। फिलहाल एक्ट्रेस इस समय रियलिटी शो स्प्लिट्सविला को लेकर चर्चा में हैं और लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। आज एक्ट्रेस ने स्टाइलिश अंदाज में तस्वीरें साझा की हैं।
 

Sanjay Leela Bhansali: अब म्यूजिशियन के अवतार में दिखेंगे भंसाली, इस दिन रिलीज होगा म्यूजिक एलबम 'सुकून'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें