फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 10 दिन बाद ही झाड़ू लगाती दिखीं टीवी की 'किन्नर बहू', इस वजह से हनीमून किया कैंसिल

Sun, 01 Jul 2018 12:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी की 'किन्नर बहू' रुबीना दिलाइक हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड संग शिमला में सात फेरे लिए। शादी के बाद रुबीना मुंबई वापस लौट आई हैं। कपल ने 28 जून को मुंबई के जुहू स्थित किशोर कुमार बंगले में रिसेप्शन दिया। इससे पहले लुधियाना में भी एक रिसेप्शन दिया था हालांकि रुबीना और अभिनव शादी के बाद हनीमून पर जा नहीं पाए।
विज्ञापन

2 of 5
शादी के बाद रुबीना की पहली तस्वीर सामने आई है। 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास' के सेट पर रुबीना दोबारा शूटिंग के लिए पहुंची। तस्वीर में रुबीना के हाथ में झाड़ू है और उन्होंने परपल कलर की साड़ी पहन रखी है। 
विज्ञापन

3 of 5
इससे पहले रुबीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'फिलहाल वो हनीमून पर नहीं जा रही हैं क्योंकि उनके सीरियल की शूटिंग बाकि है। वहीं अभिनव के पास भी काफी काम है। जिस वजह से उन्होंने हनीमून पर नहीं जाने का फैसला किया है।'

4 of 5
अभिनव भी अपने टीवी शो 'सिलसिला- बदलते रिश्तों का' के सेट पर वापस लौट आए हैं। सेट पर उनके को-स्टार्स ने केक कटिंग सेरेमनी के साथ अभिनव का वॉर्म वेलकम किया और उन्हें शादी की बधाईयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि दोनों की पहली मुलाकात 2015 में मुंबई में एक दोस्त के घर पर हुई थी। जहां रुबीना और अभिनव गणपति पूजन के लिए आए हुए थे। यही से दोनों एक दूसरे के करीब आए और बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस साल की शुरुआत में दोनों ने शादी का ऐलान कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें