फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए पहले हफ्ते में अब 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना मुश्किल दिखने लगा है, हालांकि फिल्म का कलेक्शन अब भी बॉक्स ऑफिस पर सधा हुआ है और फिल्म को देखने आ रहे लोगों में रिपीट ऑडियंस का भी इजाफा होता दिख रहा। फिल्म ‘आरआरआर’ रिलीज के पहले पांच दिनों में 404.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और छठा दिन भी इसका ठीकठाक गया। फिल्म ‘बाहुबली 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद लगाए वितरकों को फिल्म ने थोड़ा निराश किया और पहले हफ्ते में फिल्म ‘आरआरआर’ का अब 500 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर पाने की उम्मीद धूमिल होती दिख रही है। इसके लिए फिल्म को गुरुवार को करीब 67 करोड़ रुपये कमाने होंगे जो अब बहुत मुश्किल है।