फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आरआरआर के सीक्वल से लेकर रणवीर-आलिया के सात फेरों तक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 06 Apr 2022 08:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का जो डंका देश विदेश में बज रहा है, उसमें एक नया शंखनाद फिल्म के सीक्वेल का भी गूंजने लगा है। फिल्म की सफलता का जश्न बुधवार को मुंबई में धूमधाम से मनाया जाएगा। हैदराबाद में राजामौली का नाच देखकर थिरके लोग अब मुंबई में ‘नाचू नाचू’ पर मचलने वाले हैं। इस बीच फिल्म ‘आरआरआर’ फिल्म वितरण क्षेत्र निजाम में सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है। फिल्म ने मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
 

RRR Box Office Collection Day 12: ‘आरआरआर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, अब शुरू हुई सीक्वेल की बात

विज्ञापन

2 of 10
सुचित्रा सेन - फोटो : SELF
एक दौर था, जब सुचित्रा सेन बांग्ला सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं, लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी को प्रभावित किया। बेहद कम उम्र में शादी होने के बाद भी फिल्मों में करियर की शुरुआत करने वाली सुचित्रा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म छह अप्रैल 1931 में बांग्लादेश में हुआ था। 82 वर्ष की आयु में 24 दिसंबर 2013 को दिल का दौरा पड़ने से इस दिग्गज अदाकारा का निधन हो गया था। अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी के चलते उन्होंने करोड़ों दिलों पर राज किया। बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ सुचित्रा सेन काफी स्वाभिमानी भी थीं। जानें उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे ही खास किस्से...

Birth Anniversary: अपने अभिनय से करोड़ों दिलों पर किया राज, लेकिन सुचित्रा सेन ने ठुकरा दिया था दादा साहब फाल्के अवॉर्ड
विज्ञापन

3 of 10
IAS पर बनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
यूपीएसई बैच 2015 की टॉपर आईएएस टीना डाबी इस वक्त सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी दूसरी शादी। आईएएस टॉपर टीना डाबी अपने पहले पति अतहर खान से तलाक लेने के सात महीने बाद आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही हैं। टीना डाबी और प्रदीप की शादी 20 अप्रैल को होगी और 22 अप्रैल को जयपुर में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इस बीच बॉलीवुड की उन फिल्मों की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है, जो IAS और IPS अधिकारियों पर बनी हैं। तो चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड में कौन-कौन सी फिल्में इस विषय पर बन चुकी हैं।

IAS Topper Tina Dabi: दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में टीना डाबी, ट्रेंड में आईं IAS-IPS पर बनीं फिल्में

4 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का शानदार अभिनय और स्वैग देखकर  आज भी लोग हैरान रह जाते हैं। 79 की उम्र में भी काम को लेकर उनका जोश और जुनून बताता है कि उम्र सिर्फ महज एक नंबर है। जहां बिग-बी अपने अभिनय से आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं तो वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी वह अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े रहते हैं। अब अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक बार फिर से अमिताभ बच्चन बेहद ही स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। इस बार वह एक प्रोफेशनल कैमरामैन की तरह हाथ में कैमरा थामे हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं और हर बार की तरह इस बार भी फैंस उनके कायल हो गए हैं।

Instagram: हाथ में कैमरा थाम अमिताभ बच्चन ने दिखाया स्वैग, फैन बोला-अंकल फोटोशूट का काम कब से शुरू कर दिया
विज्ञापन

5 of 10
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हैदराबाद पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले मशहूर हस्तियों पर जुर्माना लगाते हुए साहसिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने पहले अभिनेता मांचू मनोज और अब पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन ने नाम पर चालान जारी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन की रेंज रोवर लक्जरी एसयूवी पर काली फिल्म लगी हुई थी, जिसकी वजह से हैदराबाद पुलिस ने उनपर जुर्माना लगाया। गौरतलब है कि भारत में कार की खिड़कियों पर काली फिल्म का उपयोग करना प्रतिबंधित है।

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, कटा इतने रुपयों का चालान
विज्ञापन

6 of 10
लकी अली और मिकी मैक्लेरी की जोड़ी - फोटो : insta
बॉलीवुड के पॉप सिंगर लकी अली और म्यूजिक कंपोजर मिकी मैक्लेरी के फैंस का लंबा इंतजार आखिराकर खत्म हो गया है। 26 सालों के बाद ये जोड़ी एक बार फिर से अपने फैंस के लिए नया एलबम लेकर तैयार है। गायक-संगीतकार की ये जोड़ी साल 1996 में अपने पहले हिट एल्बम 'सनोह' के बाद से एक बार फिर साथ है। अब उन्होंने अपनी नई सीरीज का पहला गाना 'इंतजार' रिलीज भी कर दिया है, लेकिन यह जोड़ी अब यहीं नहीं रुकने वाली है, बल्कि फैंस के लिए उनके पास और भी बहुत कुछ है।

New Song: 26 साल बाद फिर साथ नजर आएगी लकी अली और मिकी मैक्लेरी की जोड़ी, रिलीज होगी गानों की पूरी सीरीज
विज्ञापन

7 of 10
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
इस समय लगभग सभी लोग बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर  शादी को लेकर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। जिसमें कई फनी तस्वीरों के साथ दोनों के मीम्स बनाए गए हैं। और तो और मीम्स की बाढ़ में नेटफ्लिक्स इंडिया भी कूद पड़ा है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

वायरल: आलिया-रणबीर ने गुपचुप लिए सात फेरे? सामने आई ये तस्वीर दे रही सबूत

8 of 10
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और विवादों का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। अभिनेता अक्सर अपने किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। फिल्मों के साथ- साथ एक्टर अपने कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियां बनाते दिखते हैं। इसी बीच अब अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पत्रकार संग बदसलूकी के मामले में हाई कोर्ट की तरफ से अभिनेता को बड़ी राहत मिली है। मामले में बीते दिनों अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने सलमान खान के खिलाफ समन जारी किया था। 

Journalist Assault Case: पत्रकार संग बदसलूकी मामले में सलमान खान को हाई कोर्ट से राहत, मजिस्ट्रेट कोर्ट के समन पर लगी रोक

9 of 10
जोसेफ विजय की फिल्म बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेता दलपति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। ऐसे में अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दलपति विजय और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म को बड़ा झटका लगा है। 

Beast: रिलीज से पहले ही विजय की फिल्म को बड़ा लगा झटका, कुवैत में इस वजह से बैन हुई मूवी
विज्ञापन

10 of 10
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' - फोटो : सोशल मीडिया
मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को आखिरकार सिनेमाघरों में आने में केवल एक महीना रह गया है। प्रशंसकों को लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद कुछ दिनों पहले मार्वल स्टूडियोज ने इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया था। बेनेडिक्ट कंबरबैच स्टारर यह फिल्म भारत में छह मई को रिलीज होगी। मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर डॉक्टर स्ट्रेंज पर आधारित सुपरहीरो फिल्म का यह दूसरा पार्ट होगा। अब इस बात की पुष्टि मार्वल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कर दी है। अब देखना यह होगा कि क्या डॉक्टर स्ट्रेंज दुनिया को बचाने की अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से निभा पाएंगे या नहीं।

Marvel Studios: इंतजार खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में आएगी 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें