अगर आपने फिल्म ‘आरआरआर’ अब तक नहीं देखी है और इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपका ये इंतजार थोड़ा और लंबा होने वाला है। फिल्म के ओटीटी राइट्स पहले ही बिक चुके हैं और इसके पहले कि ये फिल्म ओटीटी तक पहुंच पाए, इसने दूसरे हफ्ते में ही हजार करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा छूने का इरादा कर लिया है। फिल्म की कामयाबी को देखते हुए इसके निर्माता और वितरक अब इसे कुछ हफ्ते और सिनेमाघरों में लगाए रखना चाहते हैं। इसके चलते हुए फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की तारीख आगे खिसकती दिख रही है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म अब कब ओटीटी पर रिलीज होने का मुहूर्त बनता दिख रहा है।