सुजैन खान,अर्सलान गोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सामने आई ऋतिक- सबा के बाद सुजैन और अर्सलान की इस वीडियो पर नेटिजन्स अलग- अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान वीडियो पर कमेंट करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ऋतिक और सुजैन के मजे लेते भी दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कॉम्पिटिशन चल रहा है क्या? वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, हम भी खेलेंगे, पीछे थोड़ी रहेंगे। एक और यूजर ने लिखा, इस कॉम्पिटिशन का विजेता कौन बना? इसके अलावा अन्य यूजर्स भी सुजैन और ऋतिक को साथ देख मिलीजुली प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए।