आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्ममेकर ने इस पर विस्तार से बात करते हुए बताया कि क्यों कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि फिल्म में राम चरण की बड़ी भूमिका है। एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह कहना सही नहीं होगा कि फिल्म में राम चरण ने ही सारी वाहवाही लूट ली। एक निर्देशक के रूप में मैं उस तरह के आउटपुट से बहुत खुश हूं जो दोनों ने दिया है। लेकिन यह कहना कि एक अभिनेता दूसरे से बेहतर है यह ठीक नहीं है। उदाहरण के लिए, मैं कह सकता हूं कि राम चरण को क्लाइमैक्स में अधिक स्पेस दिया गया है। लेकिन अगर मैंने कोमुराम भीमूडो के बाद फिल्म को रोक दिया होता तो ऐसा लगता कि राम चरण सिर्फ एक दर्शक हैं और तारक (जूनियर एनटीआर) पूरी स्क्रीन स्पेस ले रहे हैं।