कुर्ते- पैंट के साथ ही आलिया ने एक गुलाबी दुपट्टा पहन रखा था। आलिया की यह ड्रेस भारतीय फैशन लेबल रिम्पल और हरप्रीत नरूला ने डिजाइन की था। अपने इस गेटअप के साथ ही आलिया ने सिल्वर इयररिंग्स और एक छोटी हरी बिंदी भी कैरी की थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
इस लुक के साथ ही आलिया ने कानों में बड़ी-बड़ी झुमकियां पहन रखी थीं। इसके साथ ही हील्स वाली कोल्हापुरी चप्पलें भी आलिया के लुक में जान डाल रही थीं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया की जल्द ही कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ ही आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। आलिया भट्ट बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।