ऋतिक रोशन स्टारर वॉर 2 के लेकर जबर्दस्त बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का एलान किया गया है, जिसके बाद से ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। लोगों के उत्साहित होने की वजह केवल ऋतिक ही नहीं बल्कि आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर भी हैं। इस फिल्म से एनटीआर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। हिंदी पट्टी में अभिनेता पहले से ही काफी लोकप्रिय है। ऐसे में ऋतिक के साथ फिल्म में काम करने को लेकर उनके प्रशंसक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। Abhishek-Aish: अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं? जानें क्यों उठ रही रिश्ते में दरार की अफवाह
विज्ञापन
2 of 5
एनटीआर 30
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार इस फिल्म के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी के हाथों सौंपी गई है। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए एनटीआर मोटी फीस वसूल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वॉर 2 के लिए जूनियर एनटीआर ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म में अभिनेता बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। Adipurush: 'ये तो मुगल लग रहे हैं...', 'आदिपुरुष' के नए पोस्टर के बाद अब हनुमान के लुक पर मचा घमासान