फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर, आजादी के जश्न में डूबे फिल्मी सितारे, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 13 Aug 2022 07:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राजू श्रीवास्तव-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेप्रेमी अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी हर अपडेट जानना चाहते हैं। किस स्टार ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया, किस सितारे की नई फिल्म का एलान हुआ! इतना ही नहीं, गपशप गली में क्या नई चर्चा चल पड़ी है इसके बारे में भी फैंस जानने को बेहद उत्सुक रहते हैं। आखिर, क्यों न हों, बात उनके मनोरंजन की जो है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आज मनोरंजन की दुनिया में क्या खास हुआ है...
विज्ञापन

2 of 11
सलमान रुश्दी - फोटो : social media
शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलमान रुश्दी पर चाकू से 20 सेकंड में 10 से 15 वार किए, जिसकी वजह से उनके हाथों की नसें कट गई हैं। उनके लीवर को नुकसान पहुंचा है और उनकी एक आंख भी खराब हो गई है। हालत इतनी खराब हो गई है कि उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। लेखक पर हुई इस बर्बर हमले पर बॉलीवुड सेलेब्स का भी रिएक्शन सामने आ रहा है।

Salman Rushdie: सलमान रुश्दी पर हमले से बॉलीवुड सेलेब्स खौफजदा, जावेद अख्तर बोले- मुझे उम्मीद है...
विज्ञापन

3 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव का नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी बीच अब कॉमेडियन की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। खबरों की मानें तो राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि, वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं और उनका दिमाग अभी भी काम नहीं कर रहा है। इसी बीच राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों ने सोशल मीडिया के जरिए कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट फैंस के साथ साझा की। 

Raju Shrivastava: राजू श्रीवास्तव की हालत अब स्थिर, परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर दिया कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट

4 of 11
Har Ghar Tiranga - फोटो : Social media
देश इस साल अपनी आजादी के 75वें साल का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के मौके पर भारत सरकार ने हर घर तिरंगा कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन में देश की आम जनता से लेकर कई जानी-मानी हस्तियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। ऐसे में भला मनोरंजन जगत के सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। इस क्रम में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई सेलेब्स तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे ही सितारों के बारे में-

Har Ghar Tiranga: आजादी के जश्न में डूबे फिल्मी सितारे, हर घर तिरंगा अभियान के तहत लहराया देश का झंडा
विज्ञापन

5 of 11
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' के दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। सामने आरहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रक्षा बंधन  ने पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 25 फीसदी कम कमाई की है। जी हां, रक्षा बंधन के अवसर पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म को छुट्टियों का फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है।

Raksha Bandhan Day 2: यहां 'लाल सिंह चड्ढा' को पछाड़ आगे निकली 'रक्षा बंधन', किया इतने करोड़ का कारोबार
विज्ञापन

6 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता, निर्देशक, अभिनेता आमिर खान की कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस की साझेदारी में बनी वॉयकॉम18 स्टूडियोज की ताजा तरीन फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ सोशल मीडिया पर उन लोगों के निशाने पर आने से नुकसान में जाती दिख रही है, जो आमिर खान को अरसे से निशाना बनाते आ रहे हैं। फिल्म बनाने में पूरा पैसा वॉयकॉम18 स्टूडियोज और पैरामाउंट पिक्चर्स का लगा है। आमिर खान अपनी फीस और इस फिल्म को बनाने में आए खर्च की वसूली कर पहले ही अपना हिसाब कर चुके हैं। अब अगर फिल्म को नुकसान होता है तो इसका सीधा खामियाजा वॉयकॉम18 स्टूडियोज को उठाना पड़ेगा। और, ये बात सोशल मीडिया पर फिल्म का बहिष्कार कर रहे लोगों में से गिनती के लोगों को ही मालूम है कि इस स्टूडियो के नियंत्रक अधिकार मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास हैं। यानी कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बहिष्कार कर लोगों ने सीधे सीधे मुकेश अंबानी की कंपनी को नुकसान पहुंचा दिया है।

EXCLUSIVE: बहिष्कार ‘लाल सिंह चड्ढा’ का, नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज का, समझिए चौंकाने वाले कारोबार की खाता बही
विज्ञापन

7 of 11
श्रीदेवी के साथ जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। साल 2018 में अभिनेत्री ने जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म के रिलीज होने से कुछ महीने पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज अभिनेत्री को बॉलीवुड के कलाकारों के साथ ही फैंस भी याद कर रहें हैं। ऐसे में जान्हवी कपूर ने भी अपनी दिवंगत मां के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही जान्हवी ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है।

Sridevi Birth Anniversary: मां को याद कर भावुक हुईं जान्हवी कपूर, तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

8 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म दोबारा में तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी की जोड़ी नजर आएगी, जो रिलीज के लिए तैयार है। इस थ्रिलर फिल्म ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में आधिकारिक तौर पर शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर और ओपनिंग नाइट में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नी, तमन्ना भाटिया और ऋत्विक धनजानी की उपस्थिति में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर दर्शकों ने फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स दिया।

Dobaaraa: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में तापसी की ‘दोबारा’ का ग्रैंड प्रीमियर, अभिनेत्री ने जताई खुशी

9 of 11
खेसारी लाल यादव का नया गाना ट्यूशन वाली - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी गानों और उनके सितारों को लोग काफी पसंद करते हैं। भोजपुरी के गाने भी अब पूरे देश में अपनी धूम मचाते हैं। फैंस को भी नए गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच भोजपुरी की हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव अपना नया गाना लेकर आ गए हैं। सावन के महीने में आए उनके गाने 'बोलबम' ने धमाल मचाया था, तो अब उनका नया गाना 'ट्यूशन वाली' रिलीज हो गया।

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव का नया गाना मचा रहा धमाल, ‘ट्यूशन वाली’ के प्यार में दीवाने दिखे अभिनेता

10 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान बीते लंबे समय से अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता की यह फिल्म रिलीज से पहले और बाद लगातार विवादों में बनी हुई है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, भारत में रिलीज होने के बाद अब इस फिल्म पाकिस्तान में रिलीज करने की मांग की जा रही है। इस फिल्म को लेकर एक ओर जहां देशभर में बायकॉट करने की मांग की जा रही है तो वहीं अब इसे पाकिस्तान में रिलीज करने की मांग तेज की जा रही है। 

Laal Singh Chaddha: पाक में आमिर की फिल्म की स्क्रीनिंग! तीन साल बाद रिलीज होगी पहली भारतीय फिल्म
विज्ञापन

11 of 11
सालार में अभिनेता प्रभास - फोटो : social media
पैन इंडिया स्टार प्रभास की अपमकिंग फिल्म 'सालार' की हर एक अपडेट पर फैंस की नजरें बनी हुई हैं। इस फिल्म से सिर्फ प्रभास का लुक सामने आया है, जो काफी धांसू है। प्रभास के लुक से ही साफ है कि 'सालार' में अभिनेता शानदार एक्शन करते दिखाई देंगे। लेकिन इसके अलावा अब फिल्म जुड़ी एक नई अपडेट सामने आने वाली है। फैंस इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस इंतजार के बीच मेकर्स 'सालार' से जुड़ा एक बड़ा एलान करने जल्द पेश होंगे।  

Salaar: प्रभास की 'सालार' को लेकर सामने आया नया अपडेट, 15 अगस्त को होगा फिल्म से जुड़ा बड़ा एलान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें