रोनित रॉय
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड से हॉलीवुड सितारों तक को देते हैं सुरक्षा
रोनित रॉय की एजेंसी आमिर खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय सहित कई कलाकारों को सुरक्षा प्रदान करती है। इन सेलेब्स को जहां भी जाना होता है, वहां के लिए रोनित रॉय इनके साथ अपने बॉडीगार्ड भेज देते हैं और वो साये की तरह इन सितारों के साथ रहते हैं। लेकिन बॉलीवुड के साथ-साथ रोनित रॉय की एजेंसी हॉलीवुड सितारों को भी सुरक्षा देती है। जब भी कई हॉलीवुड कलाकार भारत आते हैं तो उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी रोनित रॉय की एजेंसी उठाती है। इसके लिए वो सितारों से लाखों करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं।