फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल में कितनी बदल गईं 'रोजा' एक्ट्रेस मधु, तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल

Thu, 16 May 2019 05:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Madhoo - फोटो : file photo
28 साल पहले हिंदी सिनेमा में मधु (Madhoo) ने अपने करियर की शुरुआत 'फूल और कांटे' (Phool Aur Kaante) फिल्म से की थी। इसके बाद इन्होंने कई फिल्में की लेकिन साल 1992 में आई 'रोजा' (Roja) फिल्म से इनको पहचान मिली। मधु ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। मधु की फिल्मों की लिस्ट भले ही लंबी हो लेकिन 8 साल बाद वह फिर से बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार है। इस फिल्म का नाम 'खली बली' है। खास बात यह है कि इतने लंबे अरसे में मधु के लुक्स में भी काफी बदलाव आया। यहां तक कि कुछ तस्वीरों में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा। 28 साल में मधु के लुक में कितना बदलावा आया तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
phool aur kaante - फोटो : twitter
मधु (Madhoo) का पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि मधु हेमा मालिनी की भतीजी और जूही चावला की भाभी हैं। अब जरा मधु की इस तस्वीर को देखिए जो कि उनकी पहली हिंदी फिल्म 'फूल और कांटे' की है। 
विज्ञापन

3 of 6
Roja - फोटो : twitter
यह तस्वीर 'रोजा' फिल्म की है। इस फिल्म में मधु के साथ अरविंद स्वामी लीड रोल में थे। इस फिल्म को मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। 

4 of 6
Madhoo - फोटो : twitter
इसके बाद मधु कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में 'पहचान', 'एलान', 'प्रेम रोग', 'जालिम', 'दिया और तूफान', 'हथकड़ी' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में मधु का लुक हर फिल्म की तुलना में कुछ बदलता गया। 
विज्ञापन

5 of 6
Madhoo - फोटो : twitter
समय के साथ मधु के लुक में लगातार बदलाव आता गया लेकिन फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना कम होता गया। इसके बाद मधु ने साल 1999 में आनंद शाह से शादी कर ली। आनंद बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Madhoo - फोटो : twitter
शादी के बाद मधु ने फिल्में तो की लेकिन कम। मधु आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'लव यू मिस्टर कलाकार' में नजर आई थीं। मधु की दो बेटियां अमेया और किया भी हैं। वहीं अब 8 साल बाद वह फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं और पहले की तुलना में वह अब काफी ग्लैमरस हो गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें