फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी को अब तक नहीं मिले 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक राइट्स, अब बनाएंगे ये फिल्म

Wed, 28 Aug 2019 04:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Rohit Shetty and Satte Pe Satta film poster - फोटो : file photo
निर्माता रोमू सिप्पी और निर्देशक राज एन सिप्पी की सुपरडुपर हिट फिल्म अमिताभ बच्चन स्टारर 'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक हाल फिलहाल में शुरू होती नहीं दिखती। ये रीमेक रिलायंस एंटरटेनमेंट और रोहित शेट्टी मिलकर बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिल्म के रीमेक राइट्स को लेकर गाड़ी आगे नहीं बढ़ रही है। सूत्र बताते हैं कि अब इस बारे में रोहित शेट्टी की टीम हॉलीवुड फिल्म 'सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स' की रीमेक बनाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

2 of 4
Satte Pe Satta - फोटो : file photo
फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक की कहानी पिछले कई साल से चल रही है। ये कहानी ये भी बताती है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कितने गैर व्यावसायिक तरीके से काम करती है। रोहित शेट्टी और फराह खान की एक मीटिंग के बाद कुछ महीने पहले ये ऐलान हुआ कि दोनों मिलकर 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने जा रहे हैं। तब दोनों में से किसी के पास ये रीमेक बनाने के कानूनी अधिकार नहीं थे। ना ही दोनों में से किसी को ये उम्मीद भी थी कि ये अधिकार उन्हें नहीं मिलेंगे।

यह भी पढ़ें:- 21 साल बाद 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बना तो ये होंगे सितारे, करण जौहर ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 4
Rohit Shetty - फोटो : social media
पता ये चला है कि फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के कानूनी अधिकार मुंबई की एक बड़ी प्रचार कंपनी के पास हैं और यह कंपनी इसकी रीमेक पर पिछले कुछ साल से लगातार काम कर रही है। फिल्म की पटकथा भी नए सिरे से लिखे जाने की चर्चाएं हैं। इस प्रचार कंपनी के मालिक से रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट की बातचीत अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और इसी के चलते रिलांयस एंटरटेनमेंट की कोशिश है कि जिस हॉलीवुड फिल्म सेवेन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स से सत्ते पे सत्ता प्रेरित है, उसी के राइट्स खरीद लिए जाएं। 
विज्ञापन

4 of 4
Rohit Shetty - फोटो : file photo
अब यहां पेंच ये फंसा है कि बिना 'सत्ते पे सत्ता' शीर्षक ये फिल्म बनाना बेमानी होगा और इसका शीर्षक रोहित शेट्टी को फिलहाल मिलता नहीं दिखता। एक खास बात ये भी है कि 'सत्ते पे सत्ता' के हिट होने की बड़ी वजह फिल्म में अमिताभ बच्चन का डबल रोल है और 'सेवेन ब्राइड्स फॉर सेवेन सिस्टर्स' में ऐसा कोई डबल रोल है ही नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें