अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सर्कस' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पूजा हेगड़े और रणवीर सिंह पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करने में पीछे नहीं है। उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म में इन दोनों की अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। हाल ही में पूजा हेगड़े ने रणवीर के साथ सोशल मीडिया पर एक सेल्फी पोस्ट की है।