रोहित बोस रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित रॉय और उनकी पत्नी मानसी जोशी रॉय दोनों ही एक्टिंग की दुनिया के जाने पहचाने चेहरे हैं। ऐसे में एक साक्षात्कार के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उनकी बेटी कियारा भी उसी राह पर चलेंगी, जिसके बाद उन्होंने साझा किया कि उन्हें इंडस्ट्री में एंट्री को लेकर को कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह देखते हुए कि वह अभी कॉलेज में हैं, इसलिए उनकी पढ़ाई सबसे ज्यादा जरुरी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि एक साल से भी अधिक समय पहले, उन्हें एक कार्यक्रम में देखा गया था और उन्हें 'द आर्चीज' भी ऑफर की गई थी।