सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
हिंदी सिनेमा में अपने टैलेंट के दम पर अपनी पहचान बनाने वाली सुष्मिता सेन आज भले ही अविवाहित हैं, लेकिन उन्होंने मां होने की भूमिका बखूबी निभाई है। सुष्मिता अपने अभिनय के लिए तो दर्शकों की तारीफें बटोरती ही हैं, लेकिन अपनी नेकी के लिए भी वह लोगों की खूब सराहना बटोरती हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता ने साल 2000 में रिनी को गोद लिया और फिर 2010 में अलीशा को अडॉप्ट किया था।