फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohini Hattangadi Birthday: महज 27 साल की उम्र में रोहिणी हट्टंगड़ी ने निभाया था 74 साल की बुजुर्ग का किरदार, पुरुष के किरदार में कर दिया कमाल

Mon, 11 Apr 2022 08:21 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में अक्सर किरदार की मांग पर कई अभिनेताओं को महिलाओं का चोला पहनते देखा गया है, कुछ एक्ट्रेस ने भी पुरुषों की तरह किरदार अदा किए हैं लेकिन शायद ही कोई अभिनेत्री रही हो जिसने रोहिणी हट्टंगड़ी की तरह खुद को पूरी तरह से पुरुष के किरदार में ढाला हो। 11 अप्रैल 1955 को जन्मी रोहिणी हट्टंगड़ी ने अपने अभिनय के करियर में कई किरदार अदा किए और पुरुष कि किरदार में एक अलग छाप छोड़ी है। महज 27 साल की उम्र में 74 वर्ष की बुजुर्ग का किरदार निभाकर रोहिणी हट्टंगड़ी ने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया था। उन्होंने अपनी जिंदगी में यादगार किरदार निभाए हैं और उन्हें इसके लिए कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं, उनके बारे में कुछ खास बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : social media
महज 27 साल की उम्र में निभाया 74 की आयु का किरदार
अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से करने वाली रोहिणी हट्टंगड़ी कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ऐतिहासिक फिल्म 'गांधी' में जब कस्तूरबा गांधी का रोल प्ले किया था, तो उस वक्त उनकी उम्र महज 27 साल थी, जबकि उन्होंने फिल्म में 74 साल की कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार के लिए काफी सराहना भी मिली थी।
विज्ञापन

3 of 5
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
अग्निपथ में अमिताभ की मां किरदार के लिए जीता फिल्मफेयर
रोहिणी ने अपने अभिनय के करियर में कई यादगार रोल प्ले किए उनमें से एक था अग्निपथ में निभाया गया अमिताभ बच्चन की मां का रोल। इस किरदार से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। यहां तक कि फिल्म अग्निपथ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

4 of 5
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : social media
जीत चुकी हैं कई अवॉर्ड
रोहिणी हट्टंगड़ी को उनके अभिनय के लिए एक नेशनल अवार्ड के साथ ही दो फिल्म फेयर और कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कस्तूरबा बाई के रोल के लिए उन्हें बेफ्टा अवार्ड से भी सम्मानित किया जाता है। जानकारी के मुताबिक यह सम्मान पाने वाली वह इकलौती अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहिणी हट्टंगड़ी - फोटो : social media
पुरुष के किरदार में कर दिया कमाल
साल 2019 में आई मराठी फिल्म 'वन्स मोर' में रोहिणी ने एक पुरुष का किरदार अदा किया है। वह इस कदर इस लुक में ढल गईं थीं कि उन्हें पहचाना बेहद मुश्किल है कि क्या वह वाकई महिला हैं। उनका यह लुक खूब वायरल हुआ था और उन्होंने इस किरदार के लिए काफी वाहवाही भी बटोरी। हाल ही में रोहिणी विद्या बालन की फिल्म जलसा में नजर आ चुकी हैं और आज भी उनकी गिनती अभिनय की दुनिया के दमदार कलाकारों में की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें