फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohit Suri Birthday: आशिकी 2 से लेकर एक विलेन तक, ओटीटी पर मौजूद हैं मोहित सूरी की ये रोमांटिक फिल्में

Mon, 11 Apr 2022 07:54 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म मेकर मोहित सूरी हर साल 11 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जहर, कलयुग और आवारापन जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के लिए मशहूर मोहित सूरी का डायरेक्शन की फील्ड में एक अलग नाम है।
विज्ञापन
1 of 6
Mohit Suri Movies - फोटो : social media

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म मेकर मोहित सूरी हर साल 11 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जहर, कलयुग और आवारापन जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के लिए मशहूर मोहित सूरी का डायरेक्शन की फील्ड में एक अलग नाम है। 11 अप्रैल 1981 मुंबई में जन्मे मोहित ने अपने करियर के दौरान कई मशहूर फिल्मों का निर्देशन किया है। निर्देशक के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं ओटीटी पर मौजूद उनकी कुछ मशहूर फिल्मों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 6
जहरः अ लव स्टोरी - फोटो : social media

जहरः अ लव स्टोरी

साल 2005 में आई फिल्म जहरः अ लव स्टोरी मोहित सूरी द्वारा निर्देशित उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी, शमिता शेट्टी और उदिता गोस्वामी बतौर मुख्य कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म साल 2003 में आई अमेरिकी फिल्म आउट ऑफ टाइम का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म को दर्शक अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म आशिकी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आशिकी 2 

साल 2013 में आई रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म आशिकी 2 का निर्देशन मोहित सूरी ने ही किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और एक्टर आदित्य रॉय कपूर बतौर मुख्य कलाकार नजर आए थे। फिल्म के साथ ही इसके गाने भी दर्शकों को बेहद पसंद आए थे। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

4 of 6
एक विलेन - फोटो : सोशल मीडिया

एक विलेन

श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म एक विलेन को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पहली बार अभिनेता रितेश देशमुख बतौर खलनायक नजर आए थे। फिल्म के साथ ही रितेश के अभिनय को भी लोगों ने काफी सराहा था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में इमरान हाशमी और विद्या बालन

हमारी अधूरी कहानी 

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और अभिनेत्री विद्या बालन स्टारर फिल्म हमारी अधूरी कहानी साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्मे में अभिनेता राजकुमार राव भी नजर आए थे। दर्शकों को फिल्म में दिखाई गई प्रेम कहानी बेहद पसंद आई थी। अगर आप भी रोमांटिक फिल्म के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाफ गर्लफ्रेंड

हाफ गर्लफ्रेंड

साल 2017 में आई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड मोहित सूरी की एक और बेहतरीन रोमांटिक फिल्म है। यह फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत की इसी नाम की एक नोबल पर आधारित है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बतौर मुख्य कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जी5 पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें