बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस और फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर सिंह बीते दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। यह फिल्म इस वर्ष की हिट फिल्मों में से एक रही। पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ सुखी वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। आज दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों ने वर्ष 2018 में शादी की थी।