आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'गली बॉय' के बाद फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री दिखी है। रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, 'रणवीर ऐसा एक्टर हैं, अगर इनकी फिल्म हर हफ्ते रिलीज हो तो, हर हफ्ते थिएटर में टिकट खरीद कर फिल्म देखूंगी।' परिवार और रिश्तों के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, 'यह ऐसे रिश्ते हैं, जिसे तोड़े नहीं जा सकते हैं। मैं जितनी इज्जत और प्यार अपनी मां से करती हूं, उतनी ही सास की भी करती हूं। मेरा मानना है कि खुद से जब आप अपने परिवार को महत्व देंगे, तो जिंदगी खूब मजे में कटेगी।'