करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने कहा कि उनसे नफरत करना कूल है। निर्देशक ने आगे कहा, 'मैं 50 की उम्र में कैमरे के सामने पाउट बनाता हूं। चमकीले कपड़े पहनता हूं और रेड कारपेट पर वॉक करता हूं। मैं चैट शो पर आता हूं, खूब ठहाका लगाकर हंसता हूं, यह कई बार गुस्से वाली बात हो सकती है। मैं हर जगह हूं। आप टीवी खोलेंगे तो वहां एड करता दिखूंगा और रियलिटी शो में भी। टॉक शो को हॉस्ट करता भी दिखूंगा।'