आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता को जश्न मना रहे हैं। आयुष्मान बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता के पास एक बड़ी उपलब्धि है, वह यह कि उनके कई फिल्मों का रीमेक साउथ में बनाया गया है। उनकी 'विक्की डोनर' फिल्म को तेलुगु में 'नरुदा डोनोरुदा' के रूप में बनाया गया था। 'अंधाधुन' को तेलुगु में 'मेस्ट्रो' और मलयालम में 'भ्रमम' के रूप में बनाया गया था। 'बधाई हो' को तमिल में 'वीटला विशेषमिन' के रूप में और 'आर्टिकल 15' को तमिल में 'नेन्जुकु नीधि' के रूप में बनाया गया था। अब अभिनेता ने साउथ फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अपने कई साथियों की तरह, जो साउथ इंडस्ट्री की ओर जा रहे हैं, उन्हें भी एक अलग भाषा में काम करने में हाथ आजमाने में कोई आपत्ति नहीं है।