फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट पर शबाना आजमी ने व्यक्त की चिंता, बोलीं- यह एक पैटर्न बन गया है

Sun, 29 Oct 2023 12:00 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी फिल्मों के साथ-साथ बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। शबाना आजमी ने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। हाल ही में, मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के चलन के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन

2 of 5
शबाना आजमी - फोटो : social media
मीडिया से बातचीत में शबाना आजमी ने बताया कि ओटीटी भी एक पैटर्न में ढल गया है। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के आने से मनोरंजन व्यवसाय में क्रांति ला दी है। आज फिल्में कैसे देखी और बनाई जाती हैं। इस प्रक्रिया में काफी बदलाव आया है। हालांकि, शुरुआत में कास्टिंग में कुछ सकारात्मक चीजें हुई हैं, लेकिन स्टार सिस्टम और स्टीरियोटाइपिंग धीरे-धीरे वेब प्लेटफॉर्म पर भी फैल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे ओटीटी प्लेटफॉर्म के चलन पर उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'फिल्मों में जहां तक बदलते कंटेंट का सवाल है। अगर कुछ काम करता है तो निर्माता बस उसे दोहराना चाहते हैं। मुझे उम्मीद थी कि ओटीटी बदलाव लाएगा, लेकिन यह भी एक पैटर्न बन गया है।' 

4 of 5
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
जोया अख्तर की फिल्म का उदाहरण देते हुए शबाना आजमी ने कहा कि इसकी सेटिंग को देखते हुए, 'गली बॉय' भी गालियों का सहारा ले सकती थी, लेकिन एक निर्देशक-लेखक के रूप में उन्होंने एक ऐसी दुनिया बनाने का फैसला किया, जहां चीजों को बिना बताए बताया जाए। यह प्रभावी हो सकता है पर ग्राफिक नहीं। यदि आप वास्तव में इसे नहीं देख रहे हैं, तो यह अधिक तनावपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बता दें कि करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी सहित कई स्टार्स नजर आएं थे। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शबाना आजमी ने रानी की दादी जामिनी चटर्जी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें