दिल बड़ा ही चंचल होता है कब किस पर आ जाए और किससे रुठ जाए इसे खुद पता नहीं चलता है। यही वजह है कि कभी कोई बहुत अच्छा लगता तो है लेकिन उसके साथ जिंदगी भर वक्त बिताना सही नहीं लगता। ऐसे मे उस सच्चे प्यार की तलाश में लोग कई लोगों को डेट करते हैं। मनोरंजन जगत में भी ऐसा ही है। यहां हीरोज के अक्सर एक से ज्यादा ही अफेयर सुनने को मिल जाते हैं। हालांकि बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जिन्हें एक बार प्यार हो और उसी प्यार संग उन्हें घर बसाने का मौका भी मिल जाए।
पहले प्यार से इन अभिनेताओं ने रचाई शादी
दक्षिण भारत के मनोरंजन जगत की बात करें तो यहां एक दो ही नहीं बल्कि कई हीरोज हैं जिन्होंने पहली नजर में किसी को पसंद किया और फौरन उनसे शादी भी कर ली। तो चलिए आपको बताते हैं कौन कौन से हैं वो साउथ के सुपरस्टार जिन्होंने अपने पहले प्यार से रचाई है शादी।