रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के हिंदी संस्करण का डिजिटल प्रीमियर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर माधवन द्वारा निर्मित, निर्देशित, लिखित और अभिनीत फिल्म के हिंदी संस्करण को भी तमिल, तेलुगू और मलयालम संस्करण की तरह ही अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किए जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन आखिरी मूवमेंट पर वूट सेलेक्ट ने बाजी मार ली और प्रसिद्ध भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक के हिंदी संस्करण को स्ट्रीम करने का अधिकार प्राप्त कर लिया है। यानी अब दर्शक अमेजन प्राइम पर तमिल, तेलुगू और मलयालम वर्जन देख सकते हैं। वहीं हिंदी संस्करण देखने के लिए वूट सेलेक्ट पर जा सकते हैं।