जुग जुग जियो का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुग जुग जियो भी बेदम
उधर, धर्मा प्रोडक्शंस की जिस फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के शोज दूसरे हफ्ते में बढ़ाने के लिए फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ के पहले हफ्ते के शोज के साथ ‘खिलवाड़’ हुआ, उसका दम भी बॉक्स ऑफिस पर निकल चुका है। पहले हफ्ते में 53.66 करोड़ रुपये कमाने वाली वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की ये फिल्म दूसरे हफ्ते में सिर्फ 20.04 करोड़ रुपये कमा सकी। फिल्म का तीसरे शनिवार का कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 80 लाख रुपये ही रहा और अब इस फिल्म की जल्द ही सिनेमाघरों से विदाई तय होती दिखती है।