उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी ने किया ऐसे रिएक्ट
रणवीर के इस जवाब पर उर्फी जावेद ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने इस बात पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए करण जौहर के शो का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपने दिल की बात भी लिखी है। उन्होंने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मैं कैसे रिएक्ट करूं! लेकिन रणवीर सिंह आप प्यारे हो!' बता दें कि उर्फी जावेद पहली बार करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी की वजह से सुर्खियों में आई थीं। इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। उर्फी अपने अतरंगी आउटफिट्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से उनकी फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।