फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की जेनेलिया के प्यार में पड़ गए थे रितेश देशमुख, 10 साल तक डेट करने के बाद की थी रॉयल वेडिंग

Mon, 17 Dec 2018 09:14 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रितेश देशमुख - फोटो : instagram
बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल हो या सेक्स कॉमेडी करनी हो, रितेश देशमुख हर किरदार को अपना बना लेते हैं । आज रितेश देशमुख अपना 40वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । रितेश देशमुख के पिता विलास राव देशमुख राजनीति के धुरंधर हैं । वहीं रितेश बॉलीवुड के मंझे हुए खिलाड़ी हैं । जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था तो कुछ खास सफलता नहीं मिली थी । 
विज्ञापन

2 of 9
रितेश देशमुख - फोटो : instagram
रितेश ने साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से अपने करियर की शुरुआत की थी । इस फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया डिसूजा ने लीड रोल प्ले किया था । पहली फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने रफ्तार पकड़ी और उनकी झोली में 'मस्ती', 'क्या कूल हैं हम', 'मालामाल वीकली' और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी हिट फिल्में आईं । रितेश के करियर से ज्यादा मजेदार है उनकी लव स्टोरी । 
विज्ञापन

3 of 9
रितेश देशमुख
जी हां, बॉलीवुड के यंगेस्ट कपल माने जाने वाले रितेश और जेनेलिया डिसूजा ब्रेकअप्स के इस दौर में सच्चे प्यार की मिसाल हैं। रितेश का करियर भले डामाडोल रहा हो लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ बेहद सफल रही । रितेश और जेनिलिया पहली बार 2002 में अपनी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' की शूटिंग के दौरान मिले थे। इनकी मुलकात हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुई थी।

4 of 9
रितेश देशमुख - फोटो : instagram
रितेश के पिता उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। इसलिए जेनेलिया को लगा कि रितेश भी नेता ही होंगे, लेकिन जब वो उनसे मिलीं और उन्होंने अपने परिवार वालों के प्रति उनके दिल में सम्मान देखा तो वो बहुत प्रभावित हुईं। जेनेलिया जब पहली बार रितेश से एयरपोर्ट पर मिलीं तो उन्हें इग्नोर करती रहीं। जेनेलिया अपनी मां के साथ थीं। रितेश ने आगे बढ़ कर जेनिलिया से हाथ मिलिया। 
विज्ञापन

5 of 9
रितेश देशमुख
जेनिलिया हाथ मिलाकर इधर-उधर देखने लगीं। सेट पर दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी । दोनों खूब बातें करते थे। 24 साल के रितेश 16 साल की जेनिलिया से आर्कीटेक्चर के बारे में बात करते और जेनी उन्हें अपनी पढ़ाई के बारे में बतातीं। उस वक्त उन्हें क्या पता था कि एक दिन ये दोनों पति पत्नी बन जाएंगे। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनिलिया की कमी खलने लगी। 
विज्ञापन

6 of 9
रितेश देशमुख
रितेश उन्हें मिस करने लगे लेकिन उन्हें लगा कि एक लड़की को इतनी जल्दी फोन करना भी ठीक नहीं होगा। उधर जेनिलिया भी रितेश की तरफ पूरी तरह आकर्षित हो चुकी थीं। ऐसा नहीं है कि इन्हें अचानक ही एक-दूसरे से प्यार हो गया हो, ये सफर भी लंबा चला था। उन्हें एक-दूसरे की दोस्ती की इतनी आदत होने लगी थी कि वे अहसास ही नहीं कर पाए कि कब उन्हें प्यार हो गया। 
विज्ञापन

7 of 9
ritiesh deshmukh
इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मस्ती' में भी साथ काम किया। इन दोनों का रिश्ता तो पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन इन्होंने यह खबर मीडिया में नहीं आने दी।इनके मुताबिक, रिश्ते की खबूसूरती यही रही कि इन्हें एक-दूसरे को अपने प्यार में पागल करने के लिए कभी भी महंगे-महंगे कैंडल लाइट डिनर या तोहफों की जरूरत नहीं पड़ी। इनके लिए एक दूसरे का प्यार ही सब कुछ था। जो बिन बोले ये सब समझ गए। आखिरकार 3 फरवरी 2012 में इन दोनों ने शादी कर ली। 

8 of 9
genelia
ताजुब्ब की बात थी कि शादी से पहले ये एक दूसरे को 10 साल से डेट कर रहे थे लेकिन मीडिया में खुल कर इनके अफेयर की खबरें कभी नहीं आईं। उसी महीने 24 फरवरी को इनकी फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' भी रिलीज हुई थी। सभी दर्शक इस नए नवेले जोड़े की शादी के बाद की पहली फिल्म देखने के लिए उत्सुक भी थे। नवंबर 2014 में रितेश पहली बार पिता बने। 
विज्ञापन

9 of 9
Ritesh and Genelia
जेनिलिया ने बेटे को जन्म दिया और अब इनकी जिंदगी उसी बेटे रिआन के इर्द-गिर्द घूमती है। जेनेलिया ने साल 2016 में दूसरे बेटे राहिल को जन्म दिया था । रितेश तो यह तक कहते हैं कि वे रिआन और राहिल के डायपर बदलने और पॉटी साफ करने में भी माहिर हो गए हैं। वो कहते हैं कि वो और जेनी रिआन के बारे में इतनी बातें करते हैं कि अब तक उनकी शादी की भी पूरी प्लानिंग कर चुके हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें