फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के बेहद करीब थीं बेटी रिद्धिमा, फिल्मी दुनिया से दूर इस इंडस्ट्री में हैं बड़ा नाम

Sun, 03 May 2020 04:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
riddhima kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। लॉकडाउन की वजह से उनकी अंतिम यात्रा में महज चंद लोग ही शामिल हो पाए। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा आखिरी पलों में अपने पिता को नहीं देख पाईं। वो उस वक्त दिल्ली में थीं। रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई पहुंच गई हैं। दिल्ली में रिद्धिमा का ससुराल है। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन रिद्धिमा के बारे में कम ही लोगों को पता है। 
विज्ञापन

2 of 6
Riddhima Kapoor - फोटो : Social Media
कपूर खानदान की बेटियों करिश्मा और करीना ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। इस परिवार की एक और बेटी रिद्धिमा दूसरी इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा का जन्म साल 1980 में हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 6
Riddhima Kapoor - फोटो : Social Media
रिद्धिमा, रणबीर से बड़ी हैं लेकिन करीना और उनकी उम्र बराबर है। दोनों में केवल छह दिनों का अंतर है। दोनों के जन्म के वक्त राज कपूर ने कहा था, 'मेरे घर रिद्धि-सिद्धि आई हैं।' इसलिए उनका नाम रिद्धिमा रखा गया। जब करीना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग डेब्यू में व्यस्त थीं तब रिद्धिमा लंदन में पढ़ाई कर रही थीं।

4 of 6
riddhima kapoor - फोटो : instagram
रिद्धिमा को अभिनय में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। वो सिंगिंग, फैशन और डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। आज रिद्धिमा फैशन इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। रिद्धिमा फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मां नीतू सिंह के साथ रिद्धिमा कपूर - फोटो : फाइल
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिद्धिमा अक्सर ज्वैलरी डिजाइन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वो अकेले ही करोड़ों की मालकिन हैं। बॉलीवुड पार्टियों में भी रिद्धिमा अक्सर देखी जाती हैं। अपनी मां के साथ रिद्धिमा कई फैशन मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Riddhima Kapoor - फोटो : Social Media
रिद्धिमा ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी और इसके तीन साल बाद 2006 में दोनों ने शादी कर ली। भरत की अपनी गार्मेंट कंपनी और फैशन हाउस है। दोनों की एक बेटी समारा हैं।

रविवार को कभी काम नहीं करते थे ऋषि कपूर, नीतू ने बताया था उनकी कंजूसी के बारे में
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें