फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्से बॉलीवुड के: जब एक चॉकलेट के लिए ऋषि कपूर ने दिया शॉट, नरगिस बोलीं- आंखें खुली रखना और रोना मत

Sat, 04 Sep 2021 11:18 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला
अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो के रूप में पॉपुलर ऋषि कपूर ने 68 साल की उम्र में पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कहा। उनका जन्म 4 सितंबर 1952 में मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि ने 1973 से लेकर साल 2000 के बीच करीब 92 फिल्मों में रोमांटिक लीड का किरदार निभाया। साल 2008 में उनको फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। ऋषि शोमैन राज कपूर के मंझले बेटे थे। फिल्म इंडस्ट्री में उनको उनके निक नेम चिंटू से जाना जाता था।

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। वो 1973 में आई फिल्म बॉबी से लोकप्रिय हुए थे। फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें 'बेस्ट एक्टर' का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। 90 के दशक में ऋषि कपूर की इमेज रोमांटिक हीरो की रही। चॉकलेटी लुक होने के कारण लड़कियां उन पर फिदा रहती थीं। बतौर सोलो लीड उन्होंने करीब 51 फिल्मों में अभिनय किया। पत्नी नीतू के साथ ऋषि ने करीब 12 फिल्मों में साथ अभिनय किया।  29 अप्रैल 2020 को सांस में तकलीफ के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। आगे पढ़िये ऋषि कपूर के पहली फिल्म का किस्सा जब एक चॉकलेट के लिए उन्होंने शॉट दिया था..
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social media

जब नरगिस के मनाने पर ऋषि कपूर ने दिया शॉट
ऋषि कपूर को फिल्म श्री 420 में एक शॉट देना था। इस शॉट में उनको अपने भाई-बहन के साथ बारिश में चलना था। लेकिन उस वक्त जैसे ही बारिश की बूंदें ऋषि पर पड़ती थी, वो रोने लगते थे। जिसके कारण शूटिंग नहीं हो पा रही थी। इसके बाद नरगिस ने ऋषि कपूर को मनाया।

 

विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
नरगिस ने ऋषि कपूर से कहा कि अगर वो रोएंगे नहीं और अपनी आंखों को खुली रखेंगे तो उनको चॉकलेट दी जाएगी। उस वक्त ऋषि को एक छोटे से रोल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। नरगिस के मनाने और चॉकलेट का लालच देने पर ऋषि ने यह शॉट सही से दिया। ऋषि कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में खुद इसका खुलासा किया था। उनका कहना था कि चॉकलेट का लालच देने पर न मैं रोया और न ही मैंने आंखें बंद कीं और इस तरह मेरा पहला शॉट शूट हुआ। इस तरह फिल्म 'श्री 420' 1955 में रिलीज हुई। फिल्म में  राज कपूर और नरगिस लीड रोल में थे। ऋषि कपूर फिल्म के एक गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में थोड़ी देर के लिए ही दिखाई दिए थे। इस गाने में बारिश में राज कपूर और नरगिस के पीछे चलने वाले तीन बच्चों में से एक ऋषि कपूर थे। उस वक्त उनकी उम्र तीन साल थी।

4 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

फिल्म 'श्री 420' के बाद ऋषि ने 1970 में आई फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में अभिनय किया था। फिल्म में ऋषि ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म को लेकर भी मजेदार किस्सा है। जिसे खुद ऋषि ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था। उनका कहना था, उस वक्त हम सभी खाना खा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
पिता राज कपूर ने 'मेरा नाम जोकर' फिल्म में मुझे कास्ट करने की बात मां कृष्णा को बताई। पिता ने मां से कहा कि वो मुझे इस फिल्म में अपने यंग वर्जन प्ले करने के लिए कास्ट कर रहे हैं। उस वक्त उनकी मां नहीं चाहती थी कि वो फिल्मों में काम करें, क्योंकि इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती थी। ऋषि, मां और पिता की बात को सुनने के बाद खाना खाकर अपने कमरे में आ गये और अपनी स्टडी टेबल की दराज से एक फुल शीट निकाली और उस पर ऑटोग्राफ देने की प्रैक्टिस करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें