ऋषि कपूर
- फोटो : Social Media
पिता ने कहा अपना करियर खुद संभालो
ऋषि कपूर ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि उनके पिता राज कपूर ने हमेशा उन्हें ये सिखाया है कि उन्होंने मुझे फिल्मों में चांस दिया है, लेकिन मेरा करियर मेरे खुद के हाथों में है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता हमेशा कहते थे,’मैंने इस लड़के को ब्रेक दिया, अब सब कुछ इसे खुद ही करना है। ये उठेगा, अपनी खुद कि देखरेख करेगा। ऐसे ही ये अपनी जिंदगी को समझेगा। ऋषि कपूर ने कहा उनके पिता उन्हें कहते थे, ‘तुम्हारा पिता हूं सेक्रेटरी नहीं’। मैं भी रणबीर के साथ यही करता हूं।