rishi kapoor
बात करें ऋषि के वर्कफ्रंट की तो ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने एक बाल कलाकार के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म मेरा नाम जोकर के बाद से वह यादों की बारात, जहरीला इंसान, अमर अकबर ऐंथनी जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है।