फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Ravi Teja: टीवी पर हर रोज आती हैं इनकी फिल्में, एक मूवी की फीस आपको हैरान कर देगी

Sun, 26 Jan 2020 12:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ravi Teja - फोटो : Social Media

साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो अपनी एक्टिंग और फैन फॉलोइंग से बड़े सुपरस्टार्स को भी मात देते हैं। ऐसे ही एक्टर हैं रवि तेजा (Ravi Teja)। आज रवि तेजा का आज जन्मदिन है। 26 जनवरी, 1968 को जग्गमपेटा, आंध्रप्रदेश में जन्मे रवि तेजा का पूरा नाम रविशंकर राजू भूपतिराजू है। फिल्म इंडस्ट्री से संबंध न होने के बावजूद रवि ने जो स्टारडम हासिल किया है वो हर किसी के बस की बात नहीं है।

विज्ञापन

2 of 5
Ravi Teja
रवि तेजा की पॉपुलैरिटी कितनी ज्यादा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें 'मास महाराजा' के नाम से भी जाना जाता है। रवि तेजा ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में सपोर्टिंग आर्टिस्ट के रोल में की थी जिसके बाद उन्होंने 1999 में आई फिल्म 'नी कोसम' से बतौर लीड एक्टर करियर शुरु किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Ravi Teja
रवि तेजा साउथ के पॉपुलर एक्टर्स के साथ-साथ हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। फिलहाल वो एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ से ज्यादा रुपए चार्ज करते हैं। अगर आप साउथ की फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं तो टीवी पर इनकी फिल्में हर रोज देख सकते हैं। यही नहीं वह एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। इसके साथ ही वह कई ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुके हैं। 

4 of 5
रवि तेजा
2012 में रवि तेजा का नाम फोर्ब्स ने 100 ऐसे सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल किया जिनकी सालाना कमाई 15 करोड़ के ऊपर थी। इस लिस्ट में रवि तेजा को 50वां रैंक मिला। रवि तेजा की परफॉर्मेंस देख लोग आज भी सीटियां बजाते हैं। पावर, राजा द ग्रेट, बंगाल टाइगर, कृष्णा रवि तेजा की मशहूर फिल्मों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ravi Teja
निर्देशक पुरी जगन्नाध के साथ रवि तेजा ने कई हिट फिल्में दीं। कहा जाता है कि पुरी जगन्नाध की वजह से ही रवि तेजा इतने बड़े सुपरस्टार बन पाए। उनकी कई फिल्में बाकी निर्माता-निर्देशकों के लिए इंस्पिरेशन बनीं। अक्षय कुमार स्टारर 'राउडी राठौर' रवि तेजा की ही एक फिल्म का रीमेक थी। इन दिनों रवि तेजा अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्रैक' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रृति हासन लीड रोल में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें