फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: नॉमिनेशन टास्क में राखी सावंत ने मारी पलटी, फिर भी सुरक्षित हो गया ये कंटेस्टेंट

Wed, 03 Feb 2021 07:57 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य, राखी सावंत, अली गोनी - फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस 14 में इस हफ्ते कई ट्विस्ट देखने को मिले। मंगलवार प्रसारित एपिसोड में नॉमिनेशन टॉस्क दिया गया। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट को मौका मिला कि वे किसी एक कंटेस्टेंट को सुरक्षित कर सकते हैं। अब इस हफ्ते कौन सा सदस्य नॉमिनेशन से बच गया आगे की स्लाइड में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/colorstv
नॉमिनेशन टॉस्क में सबसे पहले रुबीना दिलैक जादुई लाइब्रेरी में जाती हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि वह किसे सुरक्षित करना चाहती हैं तो वह वहां मौजूद किताब के पन्ने पर अभिनव शुक्ला का नाम लिखती हैं। रुबीना के बाद अभिनव जाते हैं वह नॉमिनेशन से सुरक्षित करने के लिए खुद का नाम लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv
तीसरे नंबर पर राखी सावंत को बुलाया जाता है। वह भी अभिनव का समर्थन करती हैं और किताब के पन्ने पर लिखे अभिनव के नाम को नहीं फाड़तीं। राखी के बाद चौथे नंबर पर अर्शी खान जाती हैं वह भी अभिनव को समर्थन देती हैं। इसके बाद राहुल वैद्य जादुई लाइब्रेरी में जाते हैं और किताब पर लिखे अभिनव के नाम को फाड़ देते हैं।

4 of 5
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni
राहुल के बाद अली गोनी जाते हैं और किताब पर राहुल का नाम लिखकर चले आते हैं। इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी और निक्की तंबोली भी राहुल का समर्थन करती हैं। इस तरह राहुल इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में सुरक्षित बच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni
एपिसोड में दिखाया गया कि राहुल और अली अपनी प्लानिंग सफल होने पर खुश होते हैं। वहीं राखी के पलटने पर वह हैरान रह जाते हैं। अली कहते हैं कि राखी यहां स्मार्ट कंटेस्टेंट हैं और अपना गेम खेल गईं। वहीं देवोलीना बताती हैं कि उन्होंने राहुल को सुरक्षित किया क्योंकि वह रुबीना को इस टास्क में सुरक्षित नहीं कराना चाहती थीं।

जब दीप्ति नवल पर भड़क उठे थे सोसाइटी वाले, इस वजह से छप गई थीं सेक्स रैकेट चलाने की खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें