फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSR Birthday: रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश, बोलीं- तुम्हें बहुत याद करती हूं

Fri, 21 Jan 2022 01:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है।  सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड के भी तमाम कलाकारों ने उनके जन्मदिन पर उन्हें याद किया है। उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने भी कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि वे उन्हें बहुत याद करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
रिया ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे सुशांत के साथ वर्क आउट कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और एक दूसरे को पकड़कर पोज दे रहे हैं। वीडियो किसी जिम का मालूम पड़ता है। इसे शेयर करते हुए रिया ने लिखा- तुम्हे बहुत याद करती हूं लव।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty
रिया के इस वीडियो को मिनटों में ही 12 हजार लोगों ने देख लिया है। इतनी ही नहीं लोग कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग सुशांत की मौत के लिए रिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने रिया से ये सवाल भी पूछा कि वे सुशांत को छोड़कर क्यों चली गईं।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती पर कराया गया था केस दर्ज
सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शुरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है। आज भी फैंस सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाते हैं। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत अवसाद से पीड़ित थे। सुशांत के घर से डिप्रेशन की दवाईयां मिली थी, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने थ्योरी बनाई कि सुशांत ने अवसाद की वजह से आत्महत्या की। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज कराया था और अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
फिल्म के सेट पर हुई थी मुलाकात
रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पहली मुलाकात 2013 में यशराज फिल्म्स  के स्टूडियो में हुई थी। शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों की कुछ पार्टियों में मुलाकात हुई और फिर जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गई। दोनों ने 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2019 की शुरुआत में लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप करके घर छोड़कर चली गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें