फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: रिया ने सुशांत को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीरें साझा कर किया प्यार का इजहार

Sat, 21 Jan 2023 03:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रिया और सुशांत - फोटो : social media
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन फैंस और अपने चाहने वालों के यादों में वह आज भी मौजूद हैं। साल 2020 में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने एक चमकता सितारा खो दिया था। सुशांत की मौत का आज भी उनके फैंस यकीन नहीं कर पाते हैं। वहीं, आज सुशांत का जन्मदिन है और ऐसे में परिवार से लेकर फैंस तक सभी दिवंगत एक्टर को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत को कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर विश किया है।
विज्ञापन

2 of 4
रिया और सुशांत - फोटो : social media
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुशांत उनके साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों चाय की कप के पीछे छिपे हुए हैं और एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में रिया ने एक ब्लैक हार्ट इमोजी और इनफिनिटी का साइन लगाया है। वहीं,दूसरी तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
रिया और सुशांत - फोटो : social media
सोशल मीडिया यूजर भी रिया के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ रिया का साथ दे रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह सब करने का कोई फायदा नहीं है। सुशांत ये सब देखने के लिए अब साथ नहीं हैं।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'इन तस्वीरों का अब कोई सेंस नहीं बनता है। जो होना था हो गया।' इसी तरह के रिएक्शन रिया की पोस्ट पर आ रहे हैं। 

Javed Akhtar: बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट पर जावेद अख्तर की टिप्पणी, बोले- भारतीय फिल्मों की इज्जत करनी चाहिए

विज्ञापन

4 of 4
रिया और सुशांत - फोटो : social media
आपको बता दें कि सुशांत की मौत के लिए उनका परिवार हमेशा से रिया पर इल्जाम लगाता आया है। उनकी बहन प्रियंका सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रिया ने उनके भाई का जीवन बर्बाद कर दिया। इतना ही नहीं, रिया को सुशांत की मौत के बाद काफी कुछ झेलना पड़ा। वह अभिनेता को ड्रग्स देने के इल्जाम में जेल भी जा चुकी हैं।

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज पर किया था मानहानि का मुकदमा, अब 25 मार्च को होगी मामले की सुनवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें